कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय सभागार में यूटी़डी टैलेंट शो प्रतियोगिता 2026-27 के फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों (यूटी़डी) के करीब 200 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न चरण 22, 24, 25 और 30 सितंबर को आयोजित किए गए। इसमें भाषण, गायन, नृत्य, मोनो एक्टिंग, पेंटिंग, काव्य गोष्ठी, मिमिक्री, क्विज और वाद्य यंत्र वादन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं।
समारोह के मुख्य अतिथि छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर. चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके बहुआयामी व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
यूटी़डी कॉन्टिजेंट इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी सुहाग ने मुख्य अतिथि, गणमान्य अतिथियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा टैलेंट शो की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की कला, अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और प्रदर्शन के आधार पर किया।
विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र
समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 900 रुपये एवं प्रमाण-पत्र, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 750 रुपये एवं प्रमाण-पत्र तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 600 रुपये एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
मोनो एक्टिंग: विशाल कुमार प्रथम, अमित द्वितीय और वैशाली लोहान तृतीय।
पेंटिंग: अंजलि प्रथम, मनदीप द्वितीय और दीक्षा तृतीय।
मिमिक्री: विशाल कुमार प्रथम, कंवलदीप कौर द्वितीय और खुशी तृतीय।
क्विज: अरविंद प्रथम, भारत द्वितीय और चेतन तृतीय।
वाद्य यंत्र वादन: देवतानु दास्तान प्रथम, साहिल द्वितीय और अमित तृतीय।
काव्य गोष्ठी: सानिया शर्मा प्रथम, मनदीप कौर द्वितीय और टिकोक तृतीय।
भाषण: भारत प्रथम, किरण द्वितीय और किरण शर्मा तृतीय।
गायन: अक्षत प्रथम और अक्षत द्वितीय रहे। तृतीय स्थान के विजेता का नाम उपलब्ध नहीं कराया गया है।
नृत्य: शालिनी प्रथम, पूजा शर्मा द्वितीय और अनिकेत तृतीय
कार्यक्रम के अंत में डॉ. हरविंदर सिंह ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, संकाय सदस्यों, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और आयोजन से जुड़े सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. मीनाक्षी सुहाग, सहायक प्रोफेसर, पर्यावरण अध्ययन संस्थान तथा डॉ. हरविंदर सिंह, सहायक प्रोफेसर, संगीत एवं नृत्य विभाग एवं यूटी़डी कॉन्टिजेंट इंचार्ज सहित निर्णायक मंडल, शिक्षकों और विद्यार्थी समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बैंड ‘द विंडो सीट’ ने दी विशेष प्रस्तुति
कार्यक्रम में बैंड ‘द विंडो सीट’ के कलाकारों ने विशेष प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। बैंड में गायक मनीष, गौरव शाह ने बाँसुरी, रोहित ने तबला, अभिषेक ने इलेक्ट्रिक गिटार, सुयश ने बास गिटार, गुलशन ने की-बोर्ड और दीप्तांग्शु ने ड्रम वादन किया।
.webp)
.webp)


Leave a Reply