| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / खबरें

Tata Tiago EV का नया अवतार लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स और लंबी रेंज

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक हैचबैक Tata Tiago EV का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.99 लाख रखी...

ads1 - 303*387
Tata Tiago EV का नया अवतार लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स और लंबी रेंज

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक हैचबैक Tata Tiago EV का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.99 लाख रखी है, जबकि बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) स्कीम के तहत यह कार ₹4.69 लाख से उपलब्ध होगी। नई Tiago EV को आधुनिक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर सुरक्षा फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है।

नई Tiago EV के एक्सटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कार में नया फ्रंट बंपर, ब्लैंक-ऑफ ग्रिल, LED हेडलैंप, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने नए कलर ऑप्शन जैसे Sobo Surge, Pangong Pulse और Dehradun Dew भी पेश किए हैं, जो युवा ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश माने जा रहे हैं।

Read More: ट्रक के नीचे दबने से 4 लोगों की मौत, रेणुकाजी जा रहे एक ही परिवार के सदस्य हादसे का शिकार

कार के इंटीरियर को भी पूरी तरह अपडेट किया गया है। इसमें 10.25 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और रोटरी ड्राइव सिलेक्टर दिया गया है। इसके साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, रियर AC वेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

नई Tiago EV में दो बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं। पहला 19.2kWh बैटरी पैक है, जो लगभग 226 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। वहीं दूसरा 24kWh बैटरी पैक है, जिसकी रेंज करीब 285 किलोमीटर बताई गई है। बड़ी बैटरी वाले मॉडल में 74bhp की पावर और 114Nm टॉर्क मिलता है। कंपनी ने फास्ट चार्जिंग तकनीक को भी बेहतर बनाया है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकेगी।

सबसे बड़ी खासियत यह है कि Tata Motors ने 24kWh बैटरी वेरिएंट पर लाइफटाइम अनलिमिटेड किलोमीटर बैटरी वारंटी देने की घोषणा की है। ऑटो सेक्टर विशेषज्ञ इसे भारतीय EV बाजार में बड़ा कदम मान रहे हैं, क्योंकि इससे ग्राहकों के मन में बैटरी खराब होने की चिंता कम होगी। वहीं छोटी बैटरी वाले मॉडल पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर तक की वारंटी मिलेगी।

Read More: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, टीटीई समेत 3 लोग गंभीर घायल

ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच Tiago EV आम लोगों के लिए किफायती विकल्प बन सकती है। हाल की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के कारण Tata Motors की EV बुकिंग्स में 2.5 गुना तक उछाल आया है।

बाजार में नई Tata Tiago EV का मुकाबला MG Comet EV और Citroen eC3 जैसी कारों से माना जा रहा है। कम कीमत, नई टेक्नोलॉजी और बेहतर वारंटी के दम पर यह कार भारत के एंट्री-लेवल EV सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें