| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News /

जेब से निकाले 30 हजार, पुलिस ने पकड़ा

कैथल। छात्रावास रोड कैथल पर एक व्यक्ति की जेब से करीब 30 हजार रुपये चोरी करने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने आरोपी गांव मुरथली जिला कुरुक्षेत्र निवासी लाल को काबू किया गया। पुलिस...

ads1 - 303*387
जेब से निकाले 30 हजार, पुलिस ने पकड़ा

कैथल। छात्रावास रोड कैथल पर एक व्यक्ति की जेब से करीब 30 हजार रुपये चोरी करने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने आरोपी गांव मुरथली जिला कुरुक्षेत्र निवासी लाल को काबू किया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव धंधरेहडी निवासी शमशेर कि शिकायत अनुसार वह अपने पड़ोसी रमेश व सतबीर के साथ गौशाला का सामान खरीदने के लिए कैथल आया था। वे गौशाला से 1 लाख 28 हजार रुपये लेकर आए थे जिसमें से सामान खरीदने के बाद करीब 30 हजार रुपये बचे थे। इसके बाद वे छात्रावास रोड स्थित गुरु कृपा दुकान से बिजली का सामान खरीदकर गाड़ी में बैठने लगे तो शमशेर ने अपनी जेब चेक की जिसमें पैसे नहीं मिले। आसपास तलाश करने पर भी रुपये नहीं मिले। इस बारे में थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी के कब्जे 4500 रुपये बरामद कर लिए गए। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें