| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

विज्ञान सेमिनार में हरगुनप्रीत कौर ने हासिल किया प्रथम स्थान: जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

पूंडरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पूंडरी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान सेमिनार में अकाल अकादमी हाबड़ी की छात्रा हरगुनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि के दम...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">विज्ञान सेमिनार में हरगुनप्रीत कौर ने हासिल किया प्रथम स्थान:</span> जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
पूंडरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पूंडरी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान सेमिनार में अकाल अकादमी हाबड़ी की छात्रा हरगुनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि के दम पर हरगुनप्रीत कौर ने जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार के लिए भी क्वालीफाई किया है।

सेमिनार में छात्रा ने विज्ञान विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। उसके आत्मविश्वास, विषय की समझ और प्रस्तुति कौशल की सराहना की गई। छात्रा की इस सफलता का श्रेय उसकी मेहनत, लगन और गुरविंदर कौर के कुशल मार्गदर्शन को दिया गया।

अकाल अकादमी हाबड़ी के विद्यालय परिवार ने हरगुनप्रीत कौर को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए जिला स्तरीय सेमिनार में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें