| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
करवाचौथ आज: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनें रखेंगी व्रत, कैथल के...11:45करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, अंजलि ने पहला और स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल...11:35कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर रोड रोलर से...11:24Asian para games: आखिरी निशाने ने छीना पदक, चौथे स्थान पर रहे Swaroop Unhalkar08:38Asian Para Games: Rakesh Nidagundi 7वें स्थान पर, फाइनल में दबाव से चूके पदक08:32Mahashtami 2026 कब है? जानें तारीख, पूजा विधि, कन्या पूजन और मां महागौरी की आराधना...20:29MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा20:20जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि: विधान सभा अध्यक्ष ने दिया निमंत्रण21:34Navratri 2026 : मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनका महत्व21:16Mary Millben vs Abhijeet Dipke: विदेशी दखल पर विवाद, राहुल गांधी और एलन मस्क का...21:09
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / खबरें

राज्यपाल को ई-मेल से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, बंगाल में बढ़ी सुरक्षा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने से राज्य में सनसनी फैल गई। गुरुवार देर रात भेजे गए इस धमकी भरे मेल में राज्यपाल...

ads1 - 303*387
राज्यपाल को ई-मेल से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, बंगाल में बढ़ी सुरक्षा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने से राज्य में सनसनी फैल गई। गुरुवार देर रात भेजे गए इस धमकी भरे मेल में राज्यपाल को जान से मारने की बात कही गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने ई-मेल में अपना मोबाइल नंबर तक लिखा, जिससे पुलिस को कार्रवाई में तेजी मिली और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारियों ने धमकी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जानकारी तुरंत राज्य के डीजीपी को दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया। इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है।

धमकी के बाद राज्यपाल की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। फिलहाल उन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और उनकी सुरक्षा में राज्य पुलिस व CRPF के 60 से 70 जवान तैनात हैं। राजभवन और उसके आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब राज्य में राजनीतिक माहौल पहले से ही तनावपूर्ण बना हुआ है। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हुई है। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से अपेक्षा होती है कि वह संविधान के अनुरूप कार्य करे, और किसी लोक सेवक को उसके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकना दंडनीय अपराध है। वहीं, इस मुद्दे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। विपक्ष ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए सरकार पर निशाना साधा है, जबकि सत्तापक्ष ने मामले को गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी महज एक व्यक्ति की हरकत थी या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें

सर्दियों में लहसुन चाय से इम्यूनिटी बूस्ट करें RTI Kaise Kaam Karta Hai System Ke Andar Ka Process BSF में 549 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू जानिए sugar free खाना खाने के क्या लाभ है NOC क्या prove करता है