| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

आईजी महिला महाविद्यालय कैथल: छात्राओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस

कैथल । इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल के होम साइंस विभाग द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">आईजी महिला महाविद्यालय कैथल:</span> छात्राओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस

कैथल । इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल के होम साइंस विभाग द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक एवं पारंपरिक डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की कोमल ने प्रथम स्थान, बी.ए. तृतीय वर्ष की टीना ने द्वितीय स्थान तथा बी.ए. तृतीय वर्ष की भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कंसोलेशन पुरस्कार बी.कॉम. तृतीय वर्ष की तनु तथा बी.ए. प्रथम वर्ष की दियान्शी को प्रदान किया गया।

इसी अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंगों एवं कलात्मक आकृतियों के माध्यम से छात्राओं ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की तमन्ना ने प्रथम स्थान, बी.ए. प्रथम वर्ष की स्नेहा ने द्वितीय स्थान तथा बी.ए. तृतीय वर्ष की दीपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में होम साइंस विभाग की प्रो. मोनिका मोगा, प्रो. पूजा मोगा एवं प्रो. आरती सिंगला उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली सभी छात्राओं को बधाई दी।

ईवनिंग प्रिंसिपल इंचार्ज श्वेता तंवर ने कहा कि मेहंदी और रंगोली भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन छात्राओं को अपनी कला एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। मेहंदी और रंगोली की सुंदर कलाकृतियों ने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया और हरियाली तीज के पारंपरिक उल्लास को और भी बढ़ा दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें सांस्कृतिक चेतना, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास का विकास करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें