समारोह में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हरिराम, सरपंच मनजीत कौर एवं करमवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी भीम सिंह, रामपाल तथा दिल्ली के एसडीएम एवं आईएएस अधिकारी रविंद्र रंगा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विद्यालय के कुलपति संजीव कुमार एवं एसएमसी अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।
मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और देशभक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत वीरों के बलिदान का परिणाम है और युवा पीढ़ी को इस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य एवं देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन अनूप धीमान, लेक्चरर फिजिकल एजुकेशन एवं मीना कुमारी, लेक्चरर हिंदी ने कुशलतापूर्वक किया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा उपस्थित लोगों एवं विद्यार्थियों में मिठाई वितरित की गई। ‘जय हिंद’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के साथ समारोह का समापन हुआ।
इस अवसर पर नीतू गर्ग, यतेंद्र, कमलेश रानी, रणदीप सिंह, सिल्की रानी, डिंपल, राम कुमार, आशा रानी, नीलम रानी, दीपक कुमार, श्रुति गुप्ता, सतीश वर्मा, ओम प्रकाश, पूनम रानी, संजीव कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
.webp)
.webp)


Leave a Reply