| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

नवीन जिंदल फाउंडेशन ने आदेश मेडिकल कॉलेज में लगाया निशुल्क शिविर

शाहाबाद। सांसद नवीन जिंदल की ओर से शुरू किए गए टीबी मुक्त कुरुक्षेत्र अभियान के तहत आदेश मेडिकल कॉलेज में 11वें टीबी कैंप का आयोजन किया गया। नवीन जिंदल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट और...

ads1 - 303*387
नवीन जिंदल फाउंडेशन ने आदेश मेडिकल कॉलेज में लगाया निशुल्क शिविर
शाहाबाद। सांसद नवीन जिंदल की ओर से शुरू किए गए टीबी मुक्त कुरुक्षेत्र अभियान के तहत आदेश मेडिकल कॉलेज में 11वें टीबी कैंप का आयोजन किया गया।

नवीन जिंदल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट और जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य टीबी प्रभावित मरीजों को बेहतर उपचार व आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई गई।

साथ ही उनके परिवार के सदस्यों और संपर्क में आए लोगों की टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर हर्षा ग्रोवर ने बताया कि आदेश मेडिकल कॉलेज में नवीन जिंदल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से डिफरेंशियल टीबी केयर प्रदान की गई।

इस दौरान टीबी पीड़ितों के परिवारों के 65 सदस्यों एवं 49 कॉन्टैक्ट्स की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई। हर्ष ग्रोवर ने बताया कि अब तक आयोजित 11 शिविरों में 583 लोगों की एबीएचए आभा आईडी अपडेट की जा चुकी है । जबकि 1203 लोगों के मेडिकल मोबाइल यूनिट द्वारा एक्सरे किए गए।

डिफरेंशियल टीबी केयर के जरिए भी 663 मरीजों तक पहुंच बनाई गई। इस कैंप में स्टेट टीबी अधिकारी डॉ. राजेश राजू, जिला अधिकारी डॉ. संदीप अग्रवाल और पीपीएम कोऑर्डिनेटर डॉ. विजय पंजेटा का सहयोग रहा।

सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह अभियान नवीन जिंदल फाउंडेशन और जिला स्वास्थ्य प्राधिकरणों के बीच पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत संचालित किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को उनके घर द्वार पर देखभाल उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनके परिवारों और संपर्कों की समय पर स्क्रीनिंग सुनिश्चित करना है, ताकि टीबी की पहचान और उपचार की सुविधा लोगों तक उनके घरों के नजदीक पहुंचाई जा सके।

अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग और नवीन जिंदल फाउंडेशन मिलकर टीबी मुक्त कुरुक्षेत्र के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें