| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

काशी रुद्रास एक रन से हारे, रोमांचक मुकाबले के बाद प्लेऑफ से बाहर

कानपुर। काशी रुद्रास को शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में नोएडा किंग्स के खिलाफ महज एक रन से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 155 रन के लक्ष्य...

ads1 - 303*387
काशी रुद्रास एक रन से हारे, रोमांचक मुकाबले के बाद प्लेऑफ से बाहर
कानपुर। काशी रुद्रास को शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में नोएडा किंग्स के खिलाफ महज एक रन से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए काशी रुद्रास की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। इस हार के साथ ही काशी रुद्रास का प्लेऑफ अभियान समाप्त हो गया।

अभिषेक गोस्वामी और शुभम चौबे ने जगाई जीत की उम्मीद

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत के बाद पारी को संभालने का काम अभिषेक गोस्वामी ने किया। उन्होंने 33 गेंदों पर 45 रन की संयमित पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा।
इसके बाद शुभम चौबे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए काशी रुद्रास की जीत की उम्मीद कायम रखी। उन्होंने महज 26 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए और अपनी पारी में तीन छक्के लगाए। चौबे ने मुकाबले को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया, लेकिन टीम लक्ष्य से एक रन दूर रह गई।

गेंदबाजों ने नोएडा किंग्स को 154 रन पर रोका

इससे पहले काशी रुद्रास के गेंदबाजों ने नोएडा किंग्स के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। संगम सिंह ने 30 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि कार्तिक यादव ने चार ओवर में केवल 10 रन देकर एक विकेट लिया।
नोएडा किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन तक पहुंची। इसके बाद काशी रुद्रास ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया।

कप्तान करण शर्मा रहे टीम के सबसे सफल बल्लेबाज

पूरे टूर्नामेंट में कप्तान करण शर्मा काशी रुद्रास के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 361 रन बनाए। उनके अलावा अभिषेक गोस्वामी ने 286 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में अटल बिहारी राय ने 15 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। कार्तिक यादव ने 10 विकेट हासिल किए और 5.44 की शानदार इकॉनमी दर से गेंदबाजी की। संगम सिंह ने भी पूरे टूर्नामेंट के दौरान किफायती गेंदबाजी के साथ महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट हासिल किए।

एक रन की हार के बावजूद कई सकारात्मक पहलू

एलिमिनेटर में मिली बेहद करीबी हार के बावजूद काशी रुद्रास के अभियान में कई सकारात्मक पहलू रहे। टीम ने प्लेऑफ तक पहुंचकर अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता साबित की और पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष, धैर्य और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

यान कंसल्टेंसी के स्वामित्व वाली काशी रुद्रास के लिए यह अभियान भले ही एक रन की हार के साथ समाप्त हुआ, लेकिन टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने आगामी मुकाबलों के लिए मजबूत आधार तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें