अभिषेक गोस्वामी और शुभम चौबे ने जगाई जीत की उम्मीद
155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत के बाद पारी को संभालने का काम अभिषेक गोस्वामी ने किया। उन्होंने 33 गेंदों पर 45 रन की संयमित पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा।
इसके बाद शुभम चौबे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए काशी रुद्रास की जीत की उम्मीद कायम रखी। उन्होंने महज 26 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए और अपनी पारी में तीन छक्के लगाए। चौबे ने मुकाबले को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया, लेकिन टीम लक्ष्य से एक रन दूर रह गई।
गेंदबाजों ने नोएडा किंग्स को 154 रन पर रोका
इससे पहले काशी रुद्रास के गेंदबाजों ने नोएडा किंग्स के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। संगम सिंह ने 30 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि कार्तिक यादव ने चार ओवर में केवल 10 रन देकर एक विकेट लिया।
नोएडा किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन तक पहुंची। इसके बाद काशी रुद्रास ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया।
कप्तान करण शर्मा रहे टीम के सबसे सफल बल्लेबाज
पूरे टूर्नामेंट में कप्तान करण शर्मा काशी रुद्रास के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 361 रन बनाए। उनके अलावा अभिषेक गोस्वामी ने 286 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी में अटल बिहारी राय ने 15 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। कार्तिक यादव ने 10 विकेट हासिल किए और 5.44 की शानदार इकॉनमी दर से गेंदबाजी की। संगम सिंह ने भी पूरे टूर्नामेंट के दौरान किफायती गेंदबाजी के साथ महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट हासिल किए।
एक रन की हार के बावजूद कई सकारात्मक पहलू
एलिमिनेटर में मिली बेहद करीबी हार के बावजूद काशी रुद्रास के अभियान में कई सकारात्मक पहलू रहे। टीम ने प्लेऑफ तक पहुंचकर अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता साबित की और पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष, धैर्य और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
यान कंसल्टेंसी के स्वामित्व वाली काशी रुद्रास के लिए यह अभियान भले ही एक रन की हार के साथ समाप्त हुआ, लेकिन टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने आगामी मुकाबलों के लिए मजबूत आधार तैयार किया है।
.webp)
.webp)


Leave a Reply