लुधियाना। मानवता की सेवा के लिए समर्पित सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से कृपाल आश्रम, राख बाग में निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम से नेत्र एवं दंत संबंधी जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
शिविर के दौरान लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक परामर्श भी दिया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना रहा।
सेवा में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिविर के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सदस्यों और चिकित्सकों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया। आयोजकों ने शिविर के सफल संचालन में डॉ. राजेश अरोरा और अमरिंदर सिंह के विशेष प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर लुधियाना (शहरी) जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी : पवन दीवान
पवन दीवान ने कहा कि जरूरतमंद और वंचित लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर समाज में मानवता, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने सावन कृपाल रूहानी मिशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं को जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार करते रहना चाहिए।
चिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
शिविर में डॉ. वाणी आहूजा, डॉ. दीपिका, अरोड़ा डेंटल क्लिनिक की टीम, सोहाना अस्पताल की टीम, सविता शर्मा, दर्शन धुन्ना, शम्मी कुमार, इंद्रजीत कपूर, रोहित पाहवा और रजनीश सिंगला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लुधियाना में निःशुल्क नेत्र-दंत जांच शिविर; लोगों ने कराया हेल्थ चेकअप
लुधियाना। मानवता की सेवा के लिए समर्पित सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से कृपाल आश्रम, राख बाग में निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों...


.webp)
.webp)
Leave a Reply