| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

NIA Panchkula पहुंचे सत्यजीत पॉल, विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पंचकूला। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ सांख्यिकीय सलाहकार (एसएसए) सत्यजीत पॉल ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला का दौरा कर संस्थान में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विकास कार्यों को...

ads1 - 303*387
NIA Panchkula पहुंचे सत्यजीत पॉल, विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पंचकूला। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ सांख्यिकीय सलाहकार (एसएसए) सत्यजीत पॉल ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला का दौरा कर संस्थान में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, पंचकर्म, फार्मेसी और पंजीकरण काउंटर का भी मुआयना किया।

एनआईए के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा ने सत्यजीत पॉल को संस्थान में संचालित गतिविधियों, वर्तमान कार्यप्रणाली, चिकित्सा सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए संस्थान की ओर से किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

दौरे के दौरान सत्यजीत पॉल ने ओपीडी सेक्शन, पंचकर्म, फार्मेसी और पंजीकरण काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने इन सुविधाओं की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके अलावा निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का भी जायजा लिया और निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

सत्यजीत पॉल ने आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्थान की व्यवस्थाओं और गतिविधियों को बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि लोगों का आयुर्वेद के प्रति भरोसा और मजबूत हो। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया।

कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा ने बताया कि एनआईए की ओर से आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा और संस्थान से जुड़ी गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संस्थान में विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के साथ व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व, प्रोफेसर प्रह्लाद रघु, डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समित मसंद, डॉ. मनीष पमनानी, डॉ. अनुराग कुशल, डॉ. दुष्यंत परमार, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. मैत्री एचएस, डॉ. अपर्णा दिलीप, डॉ. गरिमा गुप्ता, मेडिकल ऑफिसर डॉ. मानसी ग्रेवाल, मेडिकल ऑफिसर डॉ. शीन्षा पी और प्रशासनिक अधिकारी सतपाल एसवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें