| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
करवाचौथ आज: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनें रखेंगी व्रत, कैथल के...11:45करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, अंजलि ने पहला और स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल...11:35कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर रोड रोलर से...11:24Asian para games: आखिरी निशाने ने छीना पदक, चौथे स्थान पर रहे Swaroop Unhalkar08:38Asian Para Games: Rakesh Nidagundi 7वें स्थान पर, फाइनल में दबाव से चूके पदक08:32Mahashtami 2026 कब है? जानें तारीख, पूजा विधि, कन्या पूजन और मां महागौरी की आराधना...20:29MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा20:20जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि: विधान सभा अध्यक्ष ने दिया निमंत्रण21:34Navratri 2026 : मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनका महत्व21:16Mary Millben vs Abhijeet Dipke: विदेशी दखल पर विवाद, राहुल गांधी और एलन मस्क का...21:09
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / खबरें

Dangal girl Babita Suhani Bhatnagar Dies|19 साल की सुहानी ने दुनिया को कहा अलविदा,इस वजह से हुई मौत

आज बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई है। दंगल फिल्म की छोटी बबीता Suhani Bhatnagar 19 साल की उम्र में इस संसार को छोड़कर चली गई है। सुहानी भटनागर ने दंगल फिल्म से फिल्मी...

ads1 - 303*387
Dangal girl Babita Suhani Bhatnagar Dies|19 साल की सुहानी ने दुनिया को कहा अलविदा,इस वजह से हुई मौत

आज बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई है। दंगल फिल्म की छोटी बबीता Suhani Bhatnagar 19 साल की उम्र में इस संसार को छोड़कर चली गई है। सुहानी भटनागर ने दंगल फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

Also read : बिस्किट खाने से हुई लड़की की मौत और कही आप यह गलती तो नही कर रहे

बता दें कि दंगल फिल्म में उनके रोल से दर्शक काफी अट्रैक्ट हुए थे। उनकी मासूमियत के लोग दिवाने बन गए थे। Suhani Bhatnagar की एम्स में मौत की खबर ने बॉलीवुड दुनिया में शोक की लहर फैल गई है। जिस पर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है।

Suhani Bhatnagar के पैर में हुआ था फ्रैक्चर

मिली जानकारी के मुताबकि सुहानी भटनागर का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था ​जिसमें उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।

इस दौरान उनके इलाज में जो दवाई दी गई उनसे सुहानी को साइड इफेक्ट हो गया और बॉडी में तरल पदार्थ बनने लगा था। जिससे उनकी मौत की वजह बताई जा रही है।

आज यानी 17 फरवरी को फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट पर actress Suhani Bhatnagar का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पढ़ाई के लिए सोशल मीडिया से किया किनारा

सुहानी ने फिल्मी दुनिया में 2016 में Aamir Khan ki Film Dangal से फिल्मी दुनिया में दश्तक दी थी। इसके साथ ही सुहानी भटनागर कई विज्ञापनों में भी काम कर चुकी है।

उस समय सुहानी भटनागर अक्सर सोशल मीडिया पर Active रहती थी लेकिन अपनी पढ़ाई को लेकर Suhani Bhatnagar ने काफी समय से दूरी बना ली थी।

उनकी आ​​खरी पोस्ट इंस्टाग्राम पर नवंबर 2021 की है। सुहानी भटनागर के मौजूदा समय में 20.9k फॉलोअर्स है। मिली जानकारी के मुताबिक सुहानी अपनी पढ़ाई के बाद दोबारा फिल्मी दुनिया में एंट्री करने वाली थी।

Aamir Khan की टीम ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

जहां आज फिल्मी दुनिया में अभिनेत्री सुहानी भटनागर की अकस्मात मौत से दुख की लहर फैली हुई है। उसको चाहने वालों को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि सुहानी भटनागर नहीं रही।

वहीं अब Aamir Khan की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें सुहानी भटनागर को एक्टिंग के लिए स्टार बताया है। साथ ही पोस्ट में उन्होंने कहा कि सुहानी भटनागर उनके लिए स्टार थी और हमेशा स्टार रहेगी।

सुहानी भटनागर कौन है| Who is Suhani Bhatnagar

सुहानी भटनागर भारतीय फिल्मी दुनिया की एक जानी-मानी और फैंमस एक्ट्रेस थी। उन्होंने दंगल फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इनका जन्म(Suhani Bhatnagar Birthday) 14 जून 2004 में फरीदाबाद में हुआ था। इनका नीकनेम Suha था। सुहानी भटनागर हिन्दू धर्म से संबंध रखती थी। इनकी हाईट (Suhani Bhatnagar Height) 155 सेमी.थी। ​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें