Latest Posts

cockroach janata party का हरियाणा में दिख रहा इफेक्ट, सड़कों पर निकले युवा

cockroach janata party यानी CJP का लगातार ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हरियाणा में इसका असर धरातल पर दिखा है। हरियाणा में जहां एक दिन पहले एक विधायक ने इस सोशल मीडिया की पार्टी को ज्वाइन किया है तो वहीं एक जिला पार्षद ने इस पार्टी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने तो इसके बैन तले सड़कों पर युवाओं के साथ प्रदर्शन भी किया है।

विधायक ने पार्टी को किया ज्वाइन
कोकरोच जनता पार्टी (cockroach janata party) के साथ हरियाणा के विधायक अर्जुन चौटाला आए हैं। उन्होंने एलान किया है कि वह युवाओं के साथ हैं और कोकरोच जनता पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। हालांकि उनका राजनीतिक दल इंडियन नेशनल लोकदल है, जिसके हरियाणा में दो विधायक है। कोकरोच जनता पार्टी की मुहिम को साथ देते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि मैं मेरे भाईयों को कहना चाहुंगा कि मैं भी कोकरोच जनता पार्टी का सदस्य हूं, और मैं वो सदस्य हूं जो विधायक भी है। ऐसे में कोकरोच जनता पार्टी को अपना पहला विधायक भी मिल गया है।

ईमेल के माध्यम से करें सवाल
कोकरोच जनता पार्टी को लेकर अर्जुन चौटाला ने कहा कि युवाओं को अगर अपने सवाल उठाने हैं तो विधायक के पास सवाल पुछने की पावर होती है। आरटीआई आपको लगाने से रोका जाता है तो विधायक लगा सकता है, आप अपने सवाल मेरे पास ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। वह युवाओं के सवाल सरकार से जरूर पुछेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया समर्थन
विधायक अर्जुन चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि कोई सरकार से सवाल करना चाहता है, खासकर हरियाणा के जुड़े सवाल सरकार से लेना चाहता है तो वह हर महीने सरकार से तीन सवाल कर सकते हैं। विधायक के इन सवालों का सरकार को जवाब देना होता है। उन्होंने अपने ईमेल आईडी बताई, जोकि कोकरोचएमएलएएटजीमेल डॉट कॉम बताई। उन्होंने कहा कि कोकरोच तब भी जीवित रहता है जब सब खत्म हो जाता है। बता दें कि अर्जुन चौटाला हरियाणा के रानियां से इनेलो के विधायक हैं।

Rohtak से पार्षद ने युवाओं संग किया प्रदर्शन
इसके अलावा रोहतक (cockroach janata party Rohtak Haryana) से जिला परिषद के सदस्य पार्षद जयदेव डागर भी कोकरोच जनता पार्टी से जुड़ चुके हैं। उन्होंने भी 22 मई को रोहतक के मानसरोवर पार्क में युवाओं के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया है। कोकरोच जनता पार्टी के अंतर्गत ही जयदेव डागर ने रोहतक डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन का एलान किया था, जिसमें काफी संख्या में लोग सामने आए। उन्होंने नीट जैसे मुद्दों के अलावा कई गंभीर मुद्दे उठाए।

कोकरोच जनता पार्टी क्या है (cockroach janata party kya hai)
बता दें कि सोशल कोकरोच जनता पार्टी कोई पोलिटिकल पार्टी नहीं है। यह एक सोशल मीडिया अकाउंट व मुहिम है। देश के युवाओं के लिए यह एक नया ट्रेंड बना हुआ है। इसको अभिजीत दिपके नाम के एक युवा ने बनाया है। दरअसल, भारत के सीजेआई के एक बयान के बाद उन्होंने इसकी शुरुआत कि जो देखते ही देखते पूरे देश में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

आज के समय में इंस्टाग्राम के इनके ऑफिशियल हेंडल के साथ 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा लोग जुड़ गए हैं, जबकि बहुत सारे इसी नाम के अकाउंट्स की बाढ़ आ गई है, जिनपर भी लाखों लोग जुड़ गए हैं। अब तक सबसे मुख्य मांग इनके द्वारा देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है, जोकि नीट पेपर लीक के कारण मांगा जा रहा है।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ इस हैंडल से खुलकर आवाज उठाई जा रही है। इसको आम आदमी पार्टी के ज्यादा करीब माना जा रहा है, क्योंकि अभिजीत दिपके आप के सोशल मीडिया टीम के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा विपक्ष अन्य पार्टियां भी इनको स्पोर्ट कर रही है। वहीं, कुछ लोगों को यह सत्ता और विपक्ष का विकल्प दिखाई दे रहा है तो कुछ लोग इसे एक छलावा मान रहे है जो युवाओं के आक्रोश को सोशल मीडिया के माध्यम से एक मुहिम तक सीमित कर देगा। हालांकि इसका मसद पूरी तरह से भविष्य के गर्भ में छिपा है।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.