| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / खबरें

IAS Tina Dabi ने उल्टी दिशा में ध्वजारोहण कर दी सलामी तो सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग का शिकार

बाड़मेर की जिला कलेक्टर IAS Tina Dabi ने गणतंत्र दिवस के दौरान ध्वजारोहण कर उल्टी दिशा में खड़ी होकर सलामी दी जिससे वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई। अक्सर देखने में आया...

ads1 - 303*387
IAS Tina Dabi ने उल्टी दिशा में ध्वजारोहण कर दी सलामी तो सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग का शिकार

बाड़मेर की जिला कलेक्टर IAS Tina Dabi ने गणतंत्र दिवस के दौरान ध्वजारोहण कर उल्टी दिशा में खड़ी होकर सलामी दी जिससे वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई। अक्सर देखने में आया है कि इससे पहले भी टीना डाबी कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी है। बीते दिन जिला कलेक्टर टीना डाबी ने सबसे पहले अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके बाद वह अपने कार्यक्रम के अनुसार जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर पहुंची, जहां अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली छात्राएं पहले से मौजूद थीं। पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत था, इस दौरान तिरंगा फहराया गया और कुछ क्षण के लिए टीना डाबी विपरीत दिशा में खड़ी हो गई लेकिन उसकी सुरक्षा में तैनात जवान ने उनको ठीक दिशा में खड़े होने के लिए इशारा किया, टीना डाबी ने तुरंत अपनी दिशा ठीक कर ली और कार्यक्रम आगे बढ़ता रहा। हालांकि यह कोई बड़ी गलती नहीं थी लेकिन कार्यक्रम की समाप्ति के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। वहीं बहुत से लोग समर्थन करते हुए इसे मानवीय भूल बता रहे हैं।

Also Read: IAS Tina Dabi ने उल्टी दिशा में ध्वजारोहण कर दी सलामी तो सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग का शिकार

इसमें किसी तरह की असावधानी या अनादर का सवाल नहीं उठता

कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के दौरान उनके दोनों और कर्मचारी खड़े थे। उन्हें देखते हुए स्वाभाविक रूप से थोड़ी तिरछी खड़ी हो गई थीं। हालांकि कुछ पल के बाद ही उन्होंने घूमकर अपनी दिशा ठीक कर ली। इसमें किसी भी तरह की असावधानी या अनादर का सवाल ही नहीं उठता।- टीना डाबी, जिला कलेक्टर बाड़मेर

Also Read: Border 2 Box office collection Day 4: गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉर्डर 2 ने मचाया धमाल, 59 करोड रुपए कमाए

टीना डाबी के जीवन से जुड़े 6 मोमेंट्स जिसने बदली तस्वीर

1 गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगे की गलत दिशा में सलामी देना।
2- दिसंबर 2025 में टीना डाबी का रील स्टार के रूप में ट्रोलिंग के निशाने पर आना।
3- जल संचयन पर मिले अवॉर्ड पर विवाद: अवॉर्ड मिलने के बाद जल शक्ति पोर्टल पर उनकी टीम ने गलत फोटो अपलोड कर दी, इसके बाद खुद टीना डाबी ने आकर इस मामले में सफाई देनी पड़ी।
4- साल 2022 में जैसलमेर कलेक्टर रहते हुए अमर सागर क्षेत्र में विस्थापित पाकिस्तानी हिंदुओं के अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए थे, इस कार्रवाई का उन्हें भारी विरोध झेलना पड़ा।
5- साल 2014 में बीजेपी के नेता सतीश पूनिया बाड़मेर पहुंचे थे तो इस दौरान टीना डाबी ने 7 सेकंड में पांच बार सिर झुकाकर और हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया। इस मामले में भी सोशल मीडिया पर टीना डाबी काफी ट्रोल हुई।
5- 2021 में टीना डाबी ने अपने पहले पति अतहर आमिर से तलाक ले लिया था और इसके बाद साल 2022 में दूसरी शादी आईएएस प्रदीप गवांड़े से की। इस पर भी टीना डाबी सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें