| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
करवाचौथ आज: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनें रखेंगी व्रत, कैथल के...11:45करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, अंजलि ने पहला और स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल...11:35कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर रोड रोलर से...11:24Asian para games: आखिरी निशाने ने छीना पदक, चौथे स्थान पर रहे Swaroop Unhalkar08:38Asian Para Games: Rakesh Nidagundi 7वें स्थान पर, फाइनल में दबाव से चूके पदक08:32Mahashtami 2026 कब है? जानें तारीख, पूजा विधि, कन्या पूजन और मां महागौरी की आराधना...20:29MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा20:20जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि: विधान सभा अध्यक्ष ने दिया निमंत्रण21:34Navratri 2026 : मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनका महत्व21:16Mary Millben vs Abhijeet Dipke: विदेशी दखल पर विवाद, राहुल गांधी और एलन मस्क का...21:09
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / खबरें

Jat College NCC Cadet ने सांस्कृतिक एवं खेल प्रतिस्पर्धा में किया प्रथम स्थान प्राप्त

कैथल,(अजय कुमार) : वैसे तो जाट कॉलेज के छात्र हर प्रतिस्पर्धा में आगे रहते है और अपने कॉलेज का नाम रोशन करते है लेकिन इस बार तो अरुणया में चल रहे 148 में संयुक्त वार्षिक...

ads1 - 303*387
Jat College NCC Cadet ने सांस्कृतिक एवं खेल प्रतिस्पर्धा में किया प्रथम स्थान प्राप्त
jat-college-ncc-cadet-kaithal

कैथल,(अजय कुमार) : वैसे तो जाट कॉलेज के छात्र हर प्रतिस्पर्धा में आगे रहते है और अपने कॉलेज का नाम रोशन करते है लेकिन इस बार तो अरुणया में चल रहे 148 में संयुक्त वार्षिक ट्रेनिंग कैंप (Joint Annual Training Camp) की सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा एवं खेलकूद प्रतिस्पर्धा में जाट कॉलेज एन.सी.सी यूनिट (Jat College NCC Cadet ) के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने कॉलेज का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया हैं।

इस खुशी के अवसर पर कालेज प्राचार्य डॉ भीम सिंह चहल ने NCC Unit के अधिकारी डॉक्टर राजेश बनवाला ने छात्रों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

सतबीर मलिक ने छात्रों को दिया जिंदगी का मूलमंत्र

इस अवसर पर संयोजक सतबीर मलिक ने एन.सी.सी छात्रों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया एवं ईमानदारी,सत्य और निष्ठा से नेकी के रास्ते पर चलकर अपना एवं अपने गांव,प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए कर्म करने पर बल दिया।

विजेता टीम का फूल माला पहनाकर किया स्वागत

जाट हाई स्कूल सोसाइटी प्रबंधक समिति के संयोजक सतबीर मलिक, जाट शिक्षा समिति पूर्व प्रधान बलवान कोटडा, बलराज नौच, सूरज सहारण, राजेंद्र ढुल, अवतार सिंह चीका ,प्रेम मलिक, एडवोकेट जयप्रकाश जागलान सभी सदस्यों ने विजेता टीम का फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं मंगल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर प्रोफेसर राजेश चहल , डॉ. कर्मवीर सिंह ,सुखबीर सिंह, प्रदीप ,प्रदीप शर्मा ,डॉक्टर संदीप धालीवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें