| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
करवाचौथ आज: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनें रखेंगी व्रत, कैथल के...11:45करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, अंजलि ने पहला और स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल...11:35कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर रोड रोलर से...11:24Asian para games: आखिरी निशाने ने छीना पदक, चौथे स्थान पर रहे Swaroop Unhalkar08:38Asian Para Games: Rakesh Nidagundi 7वें स्थान पर, फाइनल में दबाव से चूके पदक08:32Mahashtami 2026 कब है? जानें तारीख, पूजा विधि, कन्या पूजन और मां महागौरी की आराधना...20:29MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा20:20जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि: विधान सभा अध्यक्ष ने दिया निमंत्रण21:34Navratri 2026 : मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनका महत्व21:16Mary Millben vs Abhijeet Dipke: विदेशी दखल पर विवाद, राहुल गांधी और एलन मस्क का...21:09
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / शिक्षा

KVS-NVS भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी, 15 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा 10-11 जनवरी को

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS-NVS भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने...

ads1 - 303*387
KVS-NVS भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी, 15 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा 10-11 जनवरी को

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS-NVS भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से करीब 15 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 15,762 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्राइमरी टीचर (PRT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), लाइब्रेरियन, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) जैसे शिक्षण और गैर-शिक्षण पद शामिल हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा शहर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग टाइम जैसी अहम जानकारियां दर्ज होंगी, जिन्हें डाउनलोड करने के बाद ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।

KVS-NVS-Admit-Card-2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर (जो “2598” से शुरू होता है) और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। सफल लॉगिन के बाद हॉल टिकट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर प्रिंट निकालना अनिवार्य होगा, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also read: GATE 2026 एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी, 7 से 15 फरवरी तक होगी परीक्षा

परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, 10 जनवरी को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक प्राइमरी टीचर, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट की परीक्षा होगी, जबकि दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक मल्टी-टास्किंग स्टाफ की परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम का सख्ती से पालन करना होगा, क्योंकि देर से पहुंचने वालों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी नई सूचनाओं और निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें

सर्दियों में लहसुन चाय से इम्यूनिटी बूस्ट करें RTI Kaise Kaam Karta Hai System Ke Andar Ka Process BSF में 549 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू जानिए sugar free खाना खाने के क्या लाभ है NOC क्या prove करता है