Latest Posts

National Tourism Day पर यदि आप भी कहीं घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो जाने Top 10 Tourist Place

हर साल 25 जनवरी को National Voters Day और National Tourism Day 2024 मनाया जाता है। प्रत्येक साल नेशनल टूरिज्म डे की कोई ना कोई थीम अवश्य होती है।

इस दिन को सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक स्थिति में टूरिज्म से बढ़ावा लाना है और बात करें यदि इंडिया की तो इंडिया एक प्यारा सा देश है जिसमें रेगिस्तान, वैली, पहाड़ नदियां इत्यादि आपको देखने को मिल जाएगी।

Also read : Lakshdweep घूमने का कितना खर्चा आता है और कैसे जाए पूरी जानकारी

यह दिन हमको खास कर बाहर घूमने फिरने के लिए भी प्रेरित करता है। यदि हम National Tourism Day के इतिहास पर थोड़ा प्रकाश डालें तो भारत सरकार ने 1948 में इसको बनाने का निर्णय लिया था और लगातार टूरिज्म विभाग इस पर काम कर रहा है।

क्या आपको पता है कि इस साल National Tourism Day Theme क्या है। यदि आपको कुछ भी मालूम नहीं है तो आप घबराइए मत क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल नेशनल टूरिज्म डे की थीम क्या है। इस साल के टूरिज्म डे की थीम Sustainable Journeys, Timeless Memories अर्थात् सतत यात्राएं, कालातीत यादें।

Top Tourist Place In India

Taj Mahal

यदि भारत में हम टूरिस्ट प्लेस की बात करें तो सबसे पहले ताज महल का ही नाम आता है जो उतर प्रदेश के आगरा में है। यह सफेद रंग का बना हुआ है जो प्यार का प्रेरक है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यहां हर साल 7 से 8 मिलियन लोग सालाना विजिट करते है।

Gateway Of India

गेट वे ऑफ इंडिया महाराष्ट्र में स्थित है जो ग्लेमर सिटी का सबसे फेमस टूरिस्ट स्थान है। अनुमान के अनुसार यहां भी सालाना लाखों की संख्या में लोग इसको देखने के लिए आते हैं।

Amber Palace

Amber Palace or Amber Fort जयपुर में स्थित है जो महाराजा मान सिंह ने मनाया था। टूरिस्टों की लिस्ट में यह नाम भी शामिल है। लंबे समय तक जयपुर को इसी अंबर किले के नाम से जाना जाता था। हर साल यहां भी 2 मिलियन के करीब लोग इसे देखने आते हैं।

Red Fort

दिल्ली का शान और जान कहे जाने वाला लाल किला या Red Fort देश भर में प्रसिद्ध है जिस पर हर साल 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाता है। पिछले साल 1.3 मिलियन लोगों ने इसकी सुंदरता को देखा था। लोगों को इसको लेकर काफी रूचि है।

Mysore Palace

Mysore Palace मैसूर में 1399 से लेकर 1950 के मध्य बनाया गया था। इसकी सुंदरता ही लोगों को मैसूर की तरफ आकर्षित करती है। इसको देखने के लिए भी यदि हम पिछले साल यानी 2022-23 की बात करे तो 33 लाख के आस-पास लोग आए थे।

Golden Temple

Golden Temple पंजाब के अमृतसर में स्थित है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। सिक्ख धर्म का यह पवित्र स्थल है। यहां पर भी भारी संख्या में लोग इस टूरिस्ट प्लेस पर आते रहते हैं।

Kailasa Temple

Kailasa Temple महाराष्ट्र एलोरा में स्थित है। अब यह माउंट कैलाशा के नाम से जाना जाता है। यह भी टूरिस्ट के लिहाज से काफी दिलचस्प जगह है जहां लोग लाखों की संख्या में इसको देखने के लिए आते हैं।

Manikarnika Ghat

मणिकर्णिका घाट वारणसी में सबसे पुराना घाट है जहां प्रतिदिन 200 से लेकर 240 के आस-पास बॉडी का अंतिम संस्कार होता है। ऐसी मान्यता है कि यहां अंतिम संस्कार होने से आत्मा को मुक्ति मिल जाती है।

ये तो India की वे जगह हुई जहां हर भारतीया जाना चाहता है और एक बार जरूर दर्शन करना चाहता है। इसके अलावा भी देश में कुछ ऐसे स्थान है जहां टूरिस्ट मौसम के हिसाब से यात्रा करते रहते है। उनमें सबसे पहले लद्दाख जो भारत के उतरी छोर में सबसे ऊपर स्थित है। जहां जनसंख्या भी मामूली सी है।

इसके बाद बात करे इंडिया का थाइलैंड कहा जाने वाला जम्मू-कश्मीर जहां की वादियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। कश्मीर में पहुंचने पर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप विदेश आ गए हो। लंबे-लंबे वृक्ष, पहाड़ी इलाका और ऐसा लगता है कि जैसे आप आसमान में फिर रहे हो।

उसके बाद जैसे ही थोड़ा नीचे आते है हिमाचल और उतराखंड भी अपनी सुंदरता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। भारत देश अनेक विविधताओं से भरा देश है। यहां अलग-अलग राज्य में अलग-अलग संस्कृति और अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं जो भारत की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। समुद्र किनारे बसे राज्य जैसे गोवा, मुम्बई, लक्षद्वीप इत्यादि और ज्यादा लुभावने वाली जगह है।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.