| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

अमृतसर सूरमाज की शानदार जीत, फाजिल्का फाल्कन्स को 7 विकेट से हराया

मोहाली। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमाज ने अपने अभियान की पहली जीत दर्ज करते हुए फाजिल्का फाल्कन्स को सात विकेट से हरा दिया। पीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अमृतसर ने 183 रन...

ads1 - 303*387
अमृतसर सूरमाज की शानदार जीत, फाजिल्का फाल्कन्स को 7 विकेट से हराया
मोहाली। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमाज ने अपने अभियान की पहली जीत दर्ज करते हुए फाजिल्का फाल्कन्स को सात विकेट से हरा दिया। पीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अमृतसर ने 183 रन के लक्ष्य को 17.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की जीत के नायक नमन धीर और अभय चौधरी रहे।

नमन धीर और अभय चौधरी ने पलटा मुकाबला

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमृतसर सूरमाज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। राहुल कुमार के आउट होने के बाद टीम का स्कोर 39 रन पर तीन विकेट हो गया था। इसके बाद नमन धीर और अभय चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फाजिल्का के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

नमन धीर ने 48 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं, अभय चौधरी ने 35 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था।

दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 147 रन की नाबाद साझेदारी कर अमृतसर को 39/3 से 186/3 तक पहुंचा दिया। इस शानदार साझेदारी के दम पर अमृतसर ने 15 गेंद शेष रहते सात विकेट से मुकाबला जीत लिया।

फाजिल्का ने खड़ा किया था 182 रन का मजबूत स्कोर

टॉस जीतकर अमृतसर सूरमाज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फाजिल्का फाल्कन्स के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। विहान मल्होत्रा ने 34 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे।

कप्तान सनवीर सिंह ने 35 गेंदों में 63 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए। दोनों की पारियों की बदौलत फाजिल्का ने मजबूत स्कोर खड़ा किया।अमृतसर की ओर से आकाश पांडेय ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। अधिराज सिंह मंगत और साहिल खान को भी दो-दो विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें