Himanta Biswa Sarma ने तीसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, असम में फिर बनी NDA सरकार

    0
    2
    Himanta Biswa Sarma ने तीसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

    गुवाहाटी : असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने एक बार फिर सत्ता संभाल ली है। Himanta Biswa Sarma ने मंगलवार को लगातार तीसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल Lakshman Prasad Acharya ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ चार कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें दो बीजेपी, एक असम गण परिषद (AGP) और एक बोडो पीपुल्स फ्रंट (BPF) के नेता शामिल हैं।

    इन नेताओं ने मंत्री पद की ली शपथ

    नई सरकार में बीजेपी की ओर से Ajanta Neog और Rameswar Teli को मंत्री बनाया गया है। वहीं सहयोगी दल AGP से Atul Bora और BPF से Chandan Brahma ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में NDA की एकजुटता और राजनीतिक ताकत का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला।

    Read More: हरियाणा में अंग्रेजी सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में बड़ा झटका, 613 पदों के लिए केवल 151 उम्मीदवार हुए पास

    पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

    शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh और वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu, गोवा के मुख्यमंत्री Pramod Sawant और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde भी समारोह में मौजूद रहे।

    परिवार ने जताई खुशी और गर्व

    शपथ ग्रहण के बाद हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार ने खुशी जाहिर की। उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि यह उनकी मेहनत, भगवान के आशीर्वाद और असम की जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हिमंत ने हमेशा एक आम इंसान की तरह रहकर जनता के लिए काम किया है और आगे भी विकास के लिए लगातार मेहनत करेंगे। वहीं उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा कि उनके पिता दिन-रात असम के विकास के बारे में सोचते हैं और आज का दिन उनकी मेहनत का परिणाम है।

    NDA नेताओं ने विकास मॉडल की सराहना की

    समारोह में शामिल नेताओं ने हिमंत सरकार के कामकाज और विकास मॉडल की जमकर सराहना की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में असम का तेजी से विकास हुआ है और आने वाले पांच वर्षों में राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी असम में लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनने को जनता के विश्वास की जीत बताया।

    उद्योगपतियों और विदेशी प्रतिनिधियों की भी रही मौजूदगी

    शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति के अलावा उद्योग जगत की भी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। Jeet Adani और Sajjan Jindal समेत कई उद्योगपति समारोह में पहुंचे। इसके अलावा विदेशी राजनयिकों और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।

    Read More: Vinesh Phogat के सपोर्ट में उतरीं Sakshi Malik, बोलीं- WFI ने ऐसे नियम बनाए जिससे वह कमबैक न कर पाए

    असम में लगातार तीसरी बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनने को पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हिमंत बिस्वा सरमा ने पिछले कार्यकाल में कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के क्षेत्र में कई बड़े फैसले लिए, जिसका फायदा पार्टी को चुनाव में मिला। अब नई सरकार से राज्य के विकास और रोजगार के क्षेत्र में बड़े फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here