| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

डीसी अपराजिता ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के लिए निर्देश

शक्तिनगर में पेयजल, रसुलपुर में अंत्योदय योजना, सजूमा में ट्यूबवेल कनेक्शन और स्कूल एसएलसी से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं कैथल। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समाधान शिविर में डीसी अपराजिता ने आमजन की समस्याएं सुनीं।...

ads1 - 303*387
डीसी अपराजिता ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के लिए निर्देश

शक्तिनगर में पेयजल, रसुलपुर में अंत्योदय योजना, सजूमा में ट्यूबवेल कनेक्शन और स्कूल एसएलसी से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं

कैथल। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समाधान शिविर में डीसी अपराजिता ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में एडीसी डॉ. सुशील कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

समाधान शिविर में बिजली, पानी, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। डीसी ने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करने और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

इन शिकायतों पर दिए समाधान के निर्देश

शिविर में रसुलपुर निवासी रीना ने दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना का लाभ दिलवाने की मांग रखी। वहीं सजूमा निवासी अमित कुमार ने ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन हटवाने संबंधी शिकायत दी।

शक्तिनगर के नागरिकों ने जन स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की। कसान निवासी सोनू ने स्कूल से एसएलसी दिलवाने की शिकायत रखी। इसके अलावा बीरबांगड़ा निवासी गुरदीप सिंह ने नहरी नाका खुलवाने की मांग रखी। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन सभी शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निपटारा करने के निर्देश दिए।

सोमवार और वीरवार को लगते हैं समाधान शिविर

डीसी अपराजिता ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेकर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को भी शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी जाए।

उन्होंने आमजन से अपील की कि जिला और उपमंडल स्तर पर हर सप्ताह सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। नागरिक इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं, ताकि उनका समाधान करवाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें