| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और नृत्य के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

नारायणगढ़। डीएवी विद्यालय में 15 अगस्त को देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर पी राठी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।...

ads1 - 303*387
डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और नृत्य के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
नारायणगढ़। डीएवी विद्यालय में 15 अगस्त को देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर पी राठी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।

इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन किया,जो इस गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया और आखिर में राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को नमन किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया।

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम को जीवंत और आकर्षक बना दिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

इसी क्रम में विद्यालय के स्टाफ सदस्यों द्वारा तीज उत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीज के पारंपरिक रंग और उल्लास को बनाए रखने के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

स्टाफ सदस्यों ने गीत, नृत्य तथा अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

डीएवी विद्यालय परिवार ने दोनों पर्वों को एक साथ मनाकर राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन सभी के मंगलमय भविष्य एवं देश की उन्नति की कामना के साथ हुआ। मौके पर सभी कोर्डीनेटरस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें