कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के पंचकर्म विभाग के प्रोफेसर तथा आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार मेहता को ‘बेस्ट पीजी टीचर’ पंचकर्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भोपाल में आयोजित आयुर्वेद टीचर्स एसोसिएशन की 8वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में प्रदान किया गया। आयुर्वेद टीचर्स एसोसिएशन द्वारा 22-23 अगस्त 2026 को भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय इनोवेटिव आयुर्वेद रहा। सम्मेलन में देशभर से आयुर्वेद शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया तथा आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। डॉ. मेहता को मिले इस सम्मान पर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान, कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले ऐसे सम्मान न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय हैं, बल्कि अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को भी उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
डॉ. आशीष कुमार मेहता को ‘बेस्ट पीजी टीचर’ अवार्ड से किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के पंचकर्म विभाग के प्रोफेसर तथा आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार मेहता को ‘बेस्ट पीजी टीचर’ पंचकर्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह...


.webp)
.webp)
Leave a Reply