| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

Faridabad Dussehra 2026: तीन दिन निकलेंगी शोभायात्राएं, जानें Route और तारीख

18 अक्टूबर को लंका दहन, 20 को दशहरा और 21 अक्टूबर को होगा Bharat Milap; तीनों शोभायात्राएं दशहरा ग्राउंड पहुंचेंगी फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में आगामी दशहरा उत्सव 2026 की तैयारियों को...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">Faridabad Dussehra 2026:</span> तीन दिन निकलेंगी शोभायात्राएं, जानें Route और तारीख

18 अक्टूबर को लंका दहन, 20 को दशहरा और 21 अक्टूबर को होगा Bharat Milap; तीनों शोभायात्राएं दशहरा ग्राउंड पहुंचेंगी

फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में आगामी दशहरा उत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर शहर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया और पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा की ओर से आयोजित की गई। इसमें दशहरा महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भरत मिलाप का आयोजन सायंकाल किया जाएगा। इसके साथ ही दशहरा पर्व से संबंधित विभिन्न शोभायात्राओं के मार्ग और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

18 अक्टूबर को लंका दहन की शोभायात्रा

लंका दहन की शोभायात्रा रविवार, 18 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 से शुरू होगी। शोभायात्रा कल्याण सिंह चौक, आर्य समाज रोड, नाथी चौक, फाफड़ा सिंह चौक, 1-2 चौक, लखानी धर्मशाला, हनुमान मंदिर नंबर-2, विद्या निकेतन स्कूल, एनआईटी-3 मार्केट तथा हनुमान मंदिर 3 डी-42 से होते हुए दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी।

20 अक्टूबर को निकलेगी दशहरा शोभायात्रा

दशहरा की शोभायात्रा मंगलवार, 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 से रवाना होगी। यह शोभायात्रा कल्याण सिंह चौक, आर्य समाज रोड और बीकानेर मिष्ठान भंडार मार्ग से होते हुए दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी।

21 अक्टूबर को Bharat Milap शोभायात्रा

भरत मिलाप की शोभायात्रा बुधवार, 21 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे मिलाप समिति, हनुमान मंदिर नंबर-3 डी-42 से शुरू होगी। शोभायात्रा एनआईटी-3 मार्केट, संतोष हॉस्पिटल, प्रयाग मेडिकल, चिमनी बाई चौक, 4-5 चौक, शिव मंदिर नंबर-5, निरंकारी चौक, बिजली बोर्ड, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा रोड नंबर-5, नीलम चौक पेट्रोल पंप और बीके चौक से होते हुए दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी।

मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व भारतीय संस्कृति, धर्म और आदर्शों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दशहरा उत्सव पूरे शहर के सहयोग से भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

डॉ. भाटिया ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, विधायक धनेश अधलखा, पूर्व विधायक चंद्र भाटिया, पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रधानों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ही इस विशाल धार्मिक आयोजन को सफल बनाया जा सकेगा।

पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने कहा कि दशहरा उत्सव में शहरवासियों की भागीदारी इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने नागरिकों से परिवार सहित शोभायात्राओं और दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है।

बैठक में मौजूद विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दशहरा उत्सव को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें