हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जन-जन में देशभक्ति की भावना का संचार करना है। इस अभियान को केवल एक सरकारी पहल न मानते हुए इसे एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है।
कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि 9 अगस्त से 17 अगस्त पूरे हरियाणा प्रदेश सहित कैथल जिले में हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जन-जन में देशभक्ति की भावना का संचार करना है। इस अभियान को केवल एक सरकारी पहल न मानते हुए इसे एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है। सभी आमजन इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएं और अपने देश के वीर जवानों को नमन करें।
तिरंगे के साथ खींची गई अपनी फोटो भी इस वेबसाइट पर अपलोड करें
जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और तिरंगे के साथ खींची गई अपनी फोटो को https://harghartiranga.com वेबसाइट पर अपलोड करें। इसके अलावा म्जि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है, जोकि https://quiz.mygov.in अपलोड किया जाएगा। इसके साथ ही तिरंगा यात्राओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें, ताकि इस अभियान की देशव्यापी पहुँच सुनिश्चित हो और तिरंगे के सम्मान की भावना हर दिल में बसे।
हर घर तिरंगा स्वयंसेवक कार्यक्रम
हर घर तिरंगा स्वयंसेवक कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में एक राष्ट्रव्यापी पहल है। इसमें आमजन स्वयंसेवक के रूप में अपने आप को पंजीकृत करें। एक स्वयंसेवक के रूप में, आप देशभक्ति के एक स्तंभ के रूप में काम करेंगे – घरों, स्कूलों और समुदायों को गर्व से भारतीय ध्वज फहराने और एकता की भावना का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करें। तिरंगे के साथ सेल्फी लेने और उसे अपलोड करने में लोगों की मदद करें।

Leave a Reply