| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
करवाचौथ आज: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनें रखेंगी व्रत, कैथल के...11:45करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, अंजलि ने पहला और स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल...11:35कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर रोड रोलर से...11:24Asian para games: आखिरी निशाने ने छीना पदक, चौथे स्थान पर रहे Swaroop Unhalkar08:38Asian Para Games: Rakesh Nidagundi 7वें स्थान पर, फाइनल में दबाव से चूके पदक08:32Mahashtami 2026 कब है? जानें तारीख, पूजा विधि, कन्या पूजन और मां महागौरी की आराधना...20:29MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा20:20जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि: विधान सभा अध्यक्ष ने दिया निमंत्रण21:34Navratri 2026 : मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनका महत्व21:16Mary Millben vs Abhijeet Dipke: विदेशी दखल पर विवाद, राहुल गांधी और एलन मस्क का...21:09
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

कलायत में न्यायिक परिसर की स्थापना की जगी उम्मीद

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जल्द न्यायालय स्थापित करने का दिया आश्वासनकलायत। कलायत उपमंडल में न्यायिक परिसर स्थापित किए जाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर...

ads1 - 303*387
कलायत में न्यायिक परिसर की स्थापना की जगी उम्मीद

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जल्द न्यायालय स्थापित करने का दिया आश्वासन

कलायत। कलायत उपमंडल में न्यायिक परिसर स्थापित किए जाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कलायत उपमंडल में जल्द न्यायालय स्थापित किए जाने का आश्वासन दिया है। मंत्री के इस आश्वासन के बाद क्षेत्र के अधिवक्ताओं और आमजन में मांग पूरी होने की उम्मीद बढ़ गई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जिला कैथल के गांव जड़ौला में संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कैथल स्थित न्यायिक परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर न्याय व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मेघवाल ने कहा कि कलायत उपमंडल में जल्द ही न्यायालय स्थापित किया जाएगा। न्यायालय की स्थापना होने से कलायत क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए दूसरे स्थानों पर जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने न्यायिक मामलों के शीघ्र निपटारे और मध्यस्थता के माध्यम से पारिवारिक विवादों को कम करने पर भी जोर दिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा हैं। आमजन को समयबद्ध, सुलभ और प्रभावी न्याय उपलब्ध करवाना जरूरी है। उनके आश्वासन को कलायत क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उपमंडल का दर्जा मिलने के बावजूद एपीआरओ कार्यालय नहीं

कलायत को उपमंडल का दर्जा मिलने के बावजूद यहां लोक संपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से एपीआरओ कार्यालय स्थापित नहीं किया गया है। इसके चलते सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं नीतियों के प्रचार-प्रसार को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कलायत में एपीआरओ कार्यालय शुरू करने की मांग की है, ताकि उपमंडल स्तर पर सूचना एवं जनसंपर्क गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें