| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
करवाचौथ आज: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनें रखेंगी व्रत, कैथल के...11:45करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, अंजलि ने पहला और स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल...11:35कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर रोड रोलर से...11:24Asian para games: आखिरी निशाने ने छीना पदक, चौथे स्थान पर रहे Swaroop Unhalkar08:38Asian Para Games: Rakesh Nidagundi 7वें स्थान पर, फाइनल में दबाव से चूके पदक08:32Mahashtami 2026 कब है? जानें तारीख, पूजा विधि, कन्या पूजन और मां महागौरी की आराधना...20:29MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा20:20जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि: विधान सभा अध्यक्ष ने दिया निमंत्रण21:34Navratri 2026 : मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनका महत्व21:16Mary Millben vs Abhijeet Dipke: विदेशी दखल पर विवाद, राहुल गांधी और एलन मस्क का...21:09
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / खबरें

मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं

यूरोलॉजी और हड्डियों के विशेषज्ञों ने दिया परामर्श, पीएसए व यूरोफ्लोमेट्री टेस्ट की सुविधा मोहाली। गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी कुराली की ओर से लगाए गए विशाल मेडिकल कैंप में...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">मेडिकल कैंप:</span> 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं

यूरोलॉजी और हड्डियों के विशेषज्ञों ने दिया परामर्श, पीएसए व यूरोफ्लोमेट्री टेस्ट की सुविधा

मोहाली। गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी कुराली की ओर से लगाए गए विशाल मेडिकल कैंप में 300 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को मुफ्त परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार निःशुल्क डायग्नोस्टिक टेस्ट और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

कैंप में सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए ब्लड टेस्ट, यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं की पहचान के लिए यूरोफ्लोमेट्री और प्रोस्टेट संबंधी बीमारियों की जांच के लिए पीएसए टेस्ट की सुविधा दी गई। पीजीआई के डॉ संतोष कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना रहा।

आयोजकों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए कैंप स्थल पर चाय और स्नैक्स की व्यवस्था भी की गई।

दोनों संस्थाओं ने कहा कि जनसेवा और सामाजिक कल्याण की भावना से भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें