पूंडरी। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। डी-प्लान के तहत करीब ₹2.77 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही विधायक सतपाल जाम्बा द्वारा अलग-अलग स्थानों पर विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।
विकास कार्यों को लेकर विधायक सतपाल जाम्बा ने संबंधित विभागों एवं कार्य एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि स्वीकृत बजट का शत-प्रतिशत उपयोग विकास कार्यों पर ही किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
विधायक ने सख्त लहजे में कहा कि विकास कार्यों में कमीशनखोरी, अनावश्यक देरी या घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर लगातार नजर रखी जाएगी। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विकास राशि का सही और पारदर्शी तरीके से इस्तेमाल सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी और जनता की जरूरत के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जाएंगे। डी-प्लान के तहत होने वाले इन कार्यों से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
.webp)
.webp)


Leave a Reply