| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
करवाचौथ आज: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनें रखेंगी व्रत, कैथल के...11:45करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, अंजलि ने पहला और स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल...11:35कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर रोड रोलर से...11:24Asian para games: आखिरी निशाने ने छीना पदक, चौथे स्थान पर रहे Swaroop Unhalkar08:38Asian Para Games: Rakesh Nidagundi 7वें स्थान पर, फाइनल में दबाव से चूके पदक08:32Mahashtami 2026 कब है? जानें तारीख, पूजा विधि, कन्या पूजन और मां महागौरी की आराधना...20:29MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा20:20जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि: विधान सभा अध्यक्ष ने दिया निमंत्रण21:34Navratri 2026 : मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनका महत्व21:16Mary Millben vs Abhijeet Dipke: विदेशी दखल पर विवाद, राहुल गांधी और एलन मस्क का...21:09
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

Railway Recruitment 2026: 590 पैरा-मेडिकल पदों के लिए 15 सितंबर से आवेदन

Railway Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 05/2026 के तहत पैरा-मेडिकल की विभिन्न श्रेणियों में भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत कुल 590 रिक्त पदों को...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">Railway Recruitment 2026:</span> 590 पैरा-मेडिकल पदों के लिए 15 सितंबर से आवेदन

Railway Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 05/2026 के तहत पैरा-मेडिकल की विभिन्न श्रेणियों में भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत कुल 590 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

590 पदों पर होगी भर्ती

CEN 05/2026 के तहत नर्सिंग अधीक्षक, डायलिसिस तकनीशियन, स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-II, ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड), रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट और लैब सहायक ग्रेड-II के पद शामिल हैं।

पद स्तर प्रारंभिक वेतन रिक्तियां

नर्सिंग अधीक्षक- 7 | ₹44,900| 365
डायलिसिस तकनीशियन 6| ₹35,400| 1
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-II 6 | ₹35,400| 43
ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट 6| ₹35,400| 1
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) 5 |₹29,200| 118
रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन 5 |₹29,200 | 25
ईसीजी तकनीशियन 4 |₹25,500| 4
ऑप्टोमेट्रिस्ट 4 |₹25,500| 2
लैब सहायक ग्रेड-II 3 |₹21,700| 31

कुल रिक्तियां: 590

RRB CEN 05/2026 Important Dates

संकेतात्मक सूचना: 12 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 सितंबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 16 अक्टूबर 2026

आवेदन में संशोधन: 17 से 26 अक्टूबर 2026

बैंक खाते का विवरण देने की अवधि: 27 से 31 अक्टूबर 2026

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले CEN 05/2026 में दी गई शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता तथा अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, निर्धारित योग्यता का अंतिम परिणाम आने की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

कहां करें आवेदन?

विस्तृत CEN-05/2026 अधिसूचना रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार आवेदन और भर्ती से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक RRB वेबसाइट देखते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें