| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में गांव मटौर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

युवा खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साह से लिया हिस्सा; ग्राम सचिवालय में शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन कलायत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन...

ads1 - 303*387
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में गांव मटौर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
युवा खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साह से लिया हिस्सा; ग्राम सचिवालय में शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन

कलायत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की कलायत विधानसभा के गांव मटौर में ध्वजारोहण करने के बाद भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में युवा खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों, महिलाओं, गांव के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मटौर खेल स्टेडियम से हुआ। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने राष्ट्रनायकों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। यात्रा ग्राम सचिवालय पहुंची, जहां शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पूरा वातावरण भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।

सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। सांसद नवीन जिन्दल का संकल्प है कि देश के प्रत्येक नागरिक के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक मजबूत हो।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपने घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने के लिए सांसद नवीन जिन्दल जी ने लगभग एक दशक तक लंबा कानूनी संघर्ष किया। उनके प्रयासों से देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अधिकार को मजबूती मिली। आज करोड़ों भारतीय गर्व के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और हर भारतीय के घर तिरंगा पहुंचाने के इस अभियान में नवीन जिन्दल जी का योगदान ऐतिहासिक और अतुलनीय है।

उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले रामनिवास मौत इंकम टैक्स कमिश्नर, भाजपा नेत्री अनीता ढुल, अजमेर कोच, राजा मटौर, सरपंच रमेश मौण, राजेश अम्बरसर, नरेश ढांडा, आचार्य महंत राजेंद्र दास, ऋतु बीडीपीओ कलायत, बिन्दर मौण, महंत सुमेर दास, जगमग मटौर पूर्व जिला पार्षद, डॉ. सतीश, जोगिंदर फौजी, रामफल फौजी, बिजेश मौण, सुरेंद्र मौण, मदन भुक्कल, हल्का प्रभारी वीरेंद्र सारण सहित गांव की युवा टीम एवं समस्त ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें