देशभर में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ‘Cockroach Janta Party’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस ऑनलाइन व्यंग्यात्मक आंदोलन के संस्थापक Abhijeet Dipke ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिए गए हैं और कई प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इंटरनेट पर सेंसरशिप, अभिव्यक्ति की आजादी और युवाओं की नाराजगी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘Cockroach Janta Party’ यानी CJP ने बेहद कम समय में सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स जुटा लिए। खासतौर पर Instagram पर इस पेज की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और यह युवाओं के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया। इस प्लेटफॉर्म पर बेरोजगारी, महंगाई, परीक्षा पेपर लीक, राजनीति और सिस्टम से जुड़े मुद्दों को व्यंग्य और मीम्स के जरिए उठाया जा रहा था।
Read More: गुरुग्राम में NH-48 पर आग का गोला बनी कार, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि इस आंदोलन की शुरुआत उस विवाद के बाद हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल हुआ कि उन्होंने बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा था। हालांकि बाद में इस बयान को लेकर अलग-अलग व्याख्याएं सामने आईं, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त असर देखने को मिला। इसी के बाद ‘Cockroach Janta Party’ नाम से ऑनलाइन अभियान शुरू हुआ।
अब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि उनका Instagram अकाउंट हैक कर लिया गया है और X (पूर्व ट्विटर) पर उनके अकाउंट्स को रोका गया है। उन्होंने दावा किया कि फिलहाल उन्हें अपने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच नहीं मिल रही है। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी की वेबसाइट को भी बंद कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इसे युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे केवल एक इंटरनेट ट्रेंड और व्यंग्यात्मक अभियान मान रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह आंदोलन भले ही मजाक और मीम्स से शुरू हुआ हो, लेकिन इसने देश के युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी और असंतोष को सामने ला दिया है।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी इस आंदोलन की चर्चा हो रही है। कई विदेशी मीडिया संस्थानों ने इसे भारत के Gen-Z युवाओं की नाराजगी और डिजिटल विरोध का नया चेहरा बताया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बड़ी संख्या में युवा इस अभियान से जुड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पारंपरिक राजनीति उनकी समस्याओं को ठीक से नहीं उठा रही।
हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस पूरे मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर ‘Cockroach Janta Party’ को लेकर चर्चा लगातार तेज होती जा रही है और आने वाले दिनों में यह मामला और बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।हरियाणा के एडवोकेट Sudhir Jakhar ने आज कॉकरोच जनता पार्टी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करते हुए लिखा है-
Read More: पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, आम आदमी पर महंगाई की नई मार
ऐसे नहीं बातों से मतलब सरता है
सवाल ये है कि कौन यहाँ आकर खूनी हस्ताक्षर करता है …
आदरणीय कॉकरोच Gen Z साथियों,
आपकी जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आज केंद्रीय निर्वाचन आयोग( ECI) में कॉकरोच जनता पार्टी को राजनैतिक दल के रूप में पंजीकृत करने हेतु व्यक्तिगत तौर पर जाकर आवेदन किया ।
आप सभी साथियों से जल्दी जमीनी मुलाक़ात होगी और आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेंगे ।
आपका सुधीर जाखड़ एडवोकेट
#cockroachjantaparty
#mainbhicockroch


