| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

तीज उत्सव में झूमी बेटियां, स्वतंत्रता दिवस के जश्न में गूंजा राष्ट्रप्रेम

भारत विकास परिषद ने कन्या महाविद्यालय में करवाया भव्य आयोजन किया गया। परिसर देशभक्ति और हरियाली तीज के रंगों से सराबोर नजर आया। पूंडरी। भारत विकास परिषद की ओर से कन्या महाविद्यालय में तीज उत्सव...

ads1 - 303*387
तीज उत्सव में झूमी बेटियां, स्वतंत्रता दिवस के जश्न में गूंजा राष्ट्रप्रेम
भारत विकास परिषद ने कन्या महाविद्यालय में करवाया भव्य आयोजन किया गया। परिसर देशभक्ति और हरियाली तीज के रंगों से सराबोर नजर आया।

पूंडरी। भारत विकास परिषद की ओर से कन्या महाविद्यालय में तीज उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरपर्सन बबली गोस्वामी और समाजसेवी शिल्पा बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि एवं अन्य सम्मानित अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परिसर देशभक्ति और हरियाली तीज के रंगों से सराबोर नजर आया।
समारोह में छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं ने तीज पर्व को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और देशप्रेम का सुंदर संगम देखने को मिला। भारत विकास परिषद के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज एवं देशभक्ति की भावना से जुड़े कार्यक्रमों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। वक्ताओं ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जबकि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर तीज एवं स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें