| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर ट्राइसिटी फोटो आर्ट सोसाइटी की ओर से फोटो प्रदर्शनी ‘दृष्टि-2026’ शुरू

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने किया उद्घाटनचंडीगढ़। ट्राइसिटी फोटो आर्ट सोसाइटी(तपस) द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर वार्षिक फोटो प्रदर्शनी 'दृष्टि-2026' का आयोजन किया। बुधवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन, पंजाब विधानसभा स्पीकर...

ads1 - 303*387
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर ट्राइसिटी फोटो आर्ट सोसाइटी की ओर से फोटो प्रदर्शनी ‘दृष्टि-2026’ शुरू

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़। ट्राइसिटी फोटो आर्ट सोसाइटी(तपस) द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘दृष्टि-2026’ का आयोजन किया। बुधवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन, पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात विधानसभा स्पीकर संधवां ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि उन्हें इस प्रदर्शनी में ट्राईसिटी के फोटो कलाकारों का उत्कृष्ट आर्टवर्क देखने का मौका मिला है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि तस्वीरों के द्वारा हम जीवन की सुंदरता को अपने-अपने नजरिए से देखते हैं। प्रदर्शनी देखकर उन्हें एहसास हुआ कि चंडीगढ़ तो खूबसूरत है ही, इसका आसपास का क्षेत्र भी उतना ही सुंदर है। यहां लगी तस्वीरों को देखकर उन्हें खुशी हुई कि यहां बहुत ही खूबसूरत पक्षीयों का रेन-वसेरा भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कला क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए ऐसी संस्थाओं को हमेशा निरंतर कार्यरत रहना चाहिए।

यह पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी पंजाब ललित कला अकादमी के सहयोग से पंजाब कला भवन, सेक्टर 16, चंडीगढ़ में 19 से 23 अगस्त तक लगाई गई है। प्रदर्शनी के दौरान छायाचित्र कला को समर्पित विभिन्न विषयों पर तीन कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी जो 20, 21 और 22 अगस्त को होंगी। फोटो प्रदर्शनी सुबह 11:00 से शाम 7:00 बजे तक निशुल्क अगंन्तुकों के लिए खुली रहेगी।

विश्व भर में प्रतिवर्ष फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त को मनाया जाता है। तपस को स्थापित हुए 11 वर्ष हो गए हैं। इस दौरान संस्था द्वारा क्षेत्र में फोटोग्राफी कला को बढ़ावा देने हेतु कई विशेष फोटो प्रदर्शनियां, कंप्टीशन, फोटो वॉक और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहा है। संस्था का उद्देश्य फोटोग्राफी को शौक के अतिरिक्त कला के रूप में लोगों तक ले जाना है। इस प्रदर्शनी में संस्था के 25 सदस्यों की 61 फोटो प्रदर्शित की गई हैं। यहां फोटो लवर्स को लैंडस्केप, आर्किटेक्चर, स्ट्रीटलाइफ, नेचर, वाइल्डलाइफ, ग्लासवारे फोटोग्राफी और अन्य विषयों पर उत्कृष्ट कलात्मक तस्वीरें देखने को मिलेंगी।

प्रदर्शनी हाल में आयोजित होने वाली फोटोग्राफी कार्यशालाओं में 20 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ट्रैवलर फोटोग्राफर, विनोद चौहान द्वारा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी, 21 अगस्त को कैनन एक्सपर्ट द्वारा बेसिक्स और पोट्रेट्यूर और 22 अगस्त को, फोटोग्राफी क्षेत्र में 40 साल के अनुभव वाले दीप भाटिया द्वारा ग्लासवारे फोटोग्राफी पर अपने अनुभव सांझे किए जाएंगे। इस के अतिरिक्त, प्रदर्शनी के दौरान गोडेक्स और फयूटेक कंपनियां द्वारा अपने प्रोडक्ट्स की जानकारी भी दी जाएगी। सभी कार्यशालाओं का समय दोपहर बाद ढाई बजे रहेगा।

फोटो एग्जिबिशन में दीप भाटिया, विनोद चौहान के अतिरिक्त प्रशांत वर्मा, हेमंत चौहान, पल्लवी पिंगे, प्रवीण नैन, सावन शर्मा, अनुज जैन, प्रवीण जागी, डॉ. अरुण खन्ना, राजेश आर्य, विकास कपिला, नवजोत सिंह, बीके जोशी, आर्यमन जैन, हार्दिक अग्रवाल, राहुल बक्शी, गगनदीप अरोड़ा,, मोहित कुमार, अशोक गोयल, संदीप सैनी, उपेंद्र गोस्वामी, अनुज कौशल, मोहम्मद स्लीक व तरनजीव सिंह की तस्वीरें लगाई गई हैं। ट्राइसिटी में आम लोगों और विशेष कर स्टूडेंट्स में फोटोग्राफी के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए तपस ने प्रदर्शनी के दौरान विशेष मेंबरशिप छुट की घोषणा की है। इस के तहत आर्ट फोटोग्राफी में रुचि रखने वाला व्यक्ति 1999 रुपए में वार्षिक मेंबरशिप ग्रहण कर सकता है जबकि छात्रों के लिए 999 रुपए फीस रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें