Latest Posts

पटौदी ट्रॉफी के लिए गुड़गांव की U-23 टीम के ट्रायल 24 अप्रैल को

गुड़गांव। क्रिकेट एसोसिएशन, गुड़गांव के अध्यक्ष के अनुसार हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, भिवानी द्वारा आयोजित पटौदी ट्रॉफी एवं अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 के लिए गुड़गांव जिला टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन और ट्रायल 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को सुबह 7:30 बजे आयोजित होंगे।

ट्रायल का आयोजन गुड़गांव क्रिकेट ग्राउंड, सुल्तानपुर में किया जाएगा, जहां जिले के प्रतिभावान युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और खिलाड़ियों का प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा।

Read More: महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,लोकतंत्र की जीत, Priyanka Gandhi का केंद्र पर हमला

एसोसिएशन के अनुसार U-23 वर्ग (लड़कों) के लिए वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिनकी जन्म तिथि 1 सितंबर 2003 या उसके बाद की है। इसके अलावा ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का गुड़गांव जिले का स्थाई निवासी होना जरूरी है। पात्रता के तहत वे खिलाड़ी भी शामिल होंगे जिनका जन्म गुड़गांव में हुआ हो या जो पिछले दो वर्षों से गुड़गांव में पढ़ाई कर रहे हों।

ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। इनमें मूल जन्म प्रमाण पत्र और उसकी एक प्रति, पिछले दो वर्षों के स्कूल प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को सफेद किट में अपने खेल के सभी आवश्यक सामान के साथ उपस्थित होना होगा।

Read More: कैसी भी हो परिस्थिति, एक सी हो मनोस्थिति चंडीगढ़ में महिला समागम में गूंजा आध्यात्मिक संदेश

एसोसिएशन ने जिले के सभी योग्य खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लें और इस मौके का लाभ उठाएं। चयनित खिलाड़ियों को आगे जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व करने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.