| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Uncategorized

 डीसी ने वस्त्र दान कर लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की

कैथल। घरों में बिना काम पड़े कपड़ों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने और पुराने व कटे-फटे कपड़ों को रिसाइकिल करने के उद्देश्य से जिले में वस्त्र दान अभियान शुरू किया गया है। डीसी अपराजिता ने लघु...

ads1 - 303*387
 डीसी ने वस्त्र दान कर लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की

कैथल। घरों में बिना काम पड़े कपड़ों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने और पुराने व कटे-फटे कपड़ों को रिसाइकिल करने के उद्देश्य से जिले में वस्त्र दान अभियान शुरू किया गया है। डीसी अपराजिता ने लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में रखे बॉक्स में वस्त्र दान कर अभियान को आगे बढ़ाया। डीसी ने कहा कि घरों में बेकार पड़े कपड़े और कटे-फटे वस्त्र अक्सर कचरे में चले जाते हैं। इससे नालियां जाम होने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। अभियान के तहत लोग अपने ऐसे कपड़े निर्धारित बॉक्स में डाल सकते हैं। इनमें उपयोग करने लायक कपड़ों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जबकि खराब और अनुपयोगी कपड़ों को रिसाइकिल किया जाएगा। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे घरों में बिना जरूरत पड़े कपड़ों को फेंकने के बजाय इन बॉक्स में डालें और अभियान में सहयोग करें। इससे जरूरतमंदों को कपड़े मिलने के साथ पुराने वस्त्रों का दोबारा उपयोग भी हो सकेगा।



इन छह जगहों पर रखे गए बॉक्स
शहर में लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र, नगर आयुक्त कार्यालय, नगर परिषद भवन, आईटीआई परिसर, ग्यारह रुद्री मंदिर और माता गेट परिसर में वस्त्र दान बॉक्स रखे गए हैं। लोग इन स्थानों पर अपने उपयोगी, पुराने और कटे-फटे कपड़े दान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें