कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि हरियाणा सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को महाराष्ट्र स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए 5 मई को कुरुक्षेत्र से एक विशेष ट्रेन रवाना होगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाएंगे।
उन्होंने बताया कि सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। इच्छुक श्रद्धालु सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। यात्रा पूरी तरह निःशुल्क होगी, जिसमें रहने, खाने और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी शामिल होंगी।
डीसी ने बताया कि लाभार्थियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने पात्र बुजुर्गों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालु लघु सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में भी अपनी जानकारी दें, ताकि यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की जा सकें।
पात्रता व आवश्यक दस्तावेज
आयु: 60 वर्ष या अधिक
वार्षिक आय: 1.80 लाख रुपये से कम (PPP के अनुसार)
लाभ: तीन साल में एक बार
निवासी: हरियाणा का होना अनिवार्य
आवश्यक दस्तावेज
Read More: IRS अधिकारी की बेटी की हत्या में गला दबाकर की गई हत्या की पोस्टमॉर्टम से पुष्टि
फोटो पहचान पत्र (आधार/पैन/अन्य)
परिवार पहचान पत्र
स्वास्थ्य संबंधी स्वयं घोषणा
पिछले 3 वर्षों में योजना का लाभ न लेने का प्रमाण
.webp)
.webp)


Leave a Reply