| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

143 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण: एनआईए ने बच्चों को सिखाई स्वस्थ जीवनशैली

पंचकूला। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला की ओर से 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल, एमडीसी सेक्टर-5 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 143 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">143 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण:</span> एनआईए ने बच्चों को सिखाई स्वस्थ जीवनशैली

पंचकूला। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला की ओर से 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल, एमडीसी सेक्टर-5 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 143 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पौष्टिक आहार लेने और स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित शिविर संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में कौमारभृत्य विभाग की ओर से लगाया गया। विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अपर्णा दिलीप के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की और उनकी सामान्य स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया।

बच्चों को बताई स्वच्छता और संतुलित आहार की अहमियत

डॉ. अपर्णा दिलीप ने कहा कि बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पौष्टिक एवं संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद, व्यक्तिगत स्वच्छता और नियमित शारीरिक गतिविधियां जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों को भोजन से पहले और बाद में हाथ धोने, साफ-सफाई रखने और जंक फूड से बचने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि छोटी उम्र से ही अच्छी स्वास्थ्य आदतों को दिनचर्या में शामिल करने से भविष्य में कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। स्वास्थ्य जांच शिविरों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

स्कूल और सामाजिक संस्थाएं एनआईए से कर सकती हैं संपर्क

डॉ. अपर्णा ने बताया कि यदि कोई स्कूल या सामाजिक संस्था बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता शिविर आयोजित करवाना चाहती है तो वह राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान से संपर्क कर सकती है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शिविर के आयोजन में डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व और डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग के निर्देशों का भी योगदान रहा। स्वास्थ्य जांच शिविर में आरएमओ डॉ. भवकीर्ति, एमटीएस अजय और पूनम ने विशेष सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें