AIBE Admit Card 2026 आज होगा जारी, इस दिन होगी परीक्षा; ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

    0
    3
    AIBE Admit Card 2026 आज होगा जारी

    नई दिल्ली। इंडिया बार एग्जामिनेशन यानी AIBE 21 (XXI) परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) आज 22 मई 2026 को AIBE Admit Card 2026 जारी करने जा रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक एडमिट कार्ड शाम तक जारी किए जाने की संभावना है।

    AIBE 21 परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज माना जा रहा है। बिना हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    कहां से डाउनलोड करें AIBE Admit Card?

    उम्मीदवार AIBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

    Read More: हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पूल में मिली स्टूडेंट की लाश: परिजन बोले-डुबोकर मारा, तैरना आता था; खेल मंत्री गौरव गौतम के गांव में ननिहाल

    ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

    उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना AIBE Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं—

    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    2. होमपेज पर AIBE XXI Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    3. लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
    4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
    5. हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

    एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

    AIBE हॉल टिकट में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इनमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। अगर किसी प्रकार की गलती दिखाई दे तो तुरंत BCI हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

    परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी?

    परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी भी ले जानी होगी। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या स्टेट बार काउंसिल एनरोलमेंट आईडी स्वीकार की जा सकती है।

    वहीं मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, नोट्स, किताबें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

    Read More: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध पर ताजा अपडेट: शांति वार्ता तेज, लेकिन फिर भड़क सकता है संघर्ष

    शाम तक एक्टिव हो सकता है लिंक

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि AIBE 21 Admit Card का लिंक शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच एक्टिव हो सकता है। हालांकि बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से अभी तक आधिकारिक समय की पुष्टि नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।

    क्यों जरूरी है AIBE परीक्षा?

    AIBE यानी ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन देशभर के कानून स्नातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को Certificate of Practice दिया जाता है, जिसके जरिए वे भारत में वकालत कर सकते हैं। यह परीक्षा बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here