कैथल।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा घोषित पत्रकारिता एवं जनसंचार के चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल की छात्राओं ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
बी.ए.जे.एम.सी. चतुर्थ सेमेस्टर में कुल 16 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। इनमें 11 छात्राओं ने 9 से अधिक एस.जी.पी.ए. तथा 5 छात्राओं ने 8 से अधिक एस.जी.पी.ए. अर्जित किए। अंजलि ने 9.60 एस.जी.पी.ए. के साथ प्रथम, मनप्रीत ने 9.40 एस.जी.पी.ए. के साथ द्वितीय तथा कामना, निशु एवं निशा ने 9.20 एस.जी.पी.ए. प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि उनके परिश्रम और प्रतिभा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि ऐसी सफलताएं अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि छात्राओं का यह प्रदर्शन उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने विभाग के शिक्षकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने कहा कि परिणाम छात्राओं की क्षमता, लगन और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक मार्गदर्शन का प्रमाण है। उन्होंने सभी छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान
महाविद्यालय परिवार ने सफल छात्राओं और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा सुनेजा एवं प्रो. संगीता शर्मा उपस्थित रहीं।
.webp)
.webp)


Leave a Reply