मोबाइल मेडिकल यूनिट में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान ईसीजी जांच की सुविधा तथा नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ दिखाई दी।
फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।
शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक जांच के बाद स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।
.webp)
.webp)


Leave a Reply