पूंडरी। पूंडरी-करनाल रोड पर बीती रात एक ट्रक सड़क पर बने गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक पलटने से सड़क किनारे वाहन क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी बनी रही।
बताया जा रहा है कि ट्रक चालक के अनुसार सड़क पर बने गड्ढे के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ा और ट्रक सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना ने पूंडरी-करनाल मार्ग की सड़क व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर मौजूद गड्ढे वाहन चालकों के लिए लगातार परेशानी और दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल जांच करवाकर गड्ढों को भरवाने तथा मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
.webp)
.webp)


Leave a Reply