| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

Sant Nirankari Mission: 308 निरंकारी श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर भाईचारे का दिया संदेश

मोहाली। संत निरंकारी मिशन की ओर से मानवता की सेवा के उद्देश्य से संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन, फेज-6, मोहाली में रविवार को फेज-6 ब्रांच द्वारा Blooddonation Camp लगाया गया। शिविर...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">Sant Nirankari Mission:</span> 308 निरंकारी श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर भाईचारे का दिया संदेश
<span class="title-highlight-color">Sant Nirankari Mission:</span> 308 निरंकारी श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर भाईचारे का दिया संदेश

मोहाली। संत निरंकारी मिशन की ओर से मानवता की सेवा के उद्देश्य से संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन, फेज-6, मोहाली में रविवार को फेज-6 ब्रांच द्वारा Blooddonation Camp लगाया गया। शिविर में कुल 308 निरंकारी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और समाजसेवा का संदेश दिया।

इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ दिल्ली से आए ज्ञान प्रचारक इंद्रजीत शर्मा और चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज ओ. पी. निरंकारी, फेज -6 , मोहाली , टीडीआई के मुखी महात्माओं, चंडीगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय संचालक ने संयुक्त रूप से किया।

मानव रक्त का कोई भी विकल्प नहीं : ओपी निरंकारी

इस अवसर पर चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज ओपी निरंकारी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया है। मानव रक्त का कोई विकल्प भी नहीं है। रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में योगदान देने वाली महान सेवा है। प्रत्येक स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार इस प्रकार की सेवा गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।

अब तक लगाए जा चुके 9,000 से अधिक रक्तदान शिविर

संत निरंकारी मिशन द्वारा अब तक 9,000 से अधिक रक्तदान शिविर लगाए जा चुके हैं जिनमें लगभग 1.5 मिलियन रक्त की यूनिटें दान की जा चुकी हैं।
दिल्ली से आए केंद्रीय प्रचारक इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज में निःस्वार्थ सेवा, मानव एकता, परोपकार और भाईचारे व मिलवर्तन का संदेश दिया जा रहा है।

सतगुरु के संदेश को लोगों तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य

रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के प्रेरणादायक कथन— “रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए” को जीवन में अपनाकर सतगुरु के संदेश एकत्व को परिपक्व करना है। यह संदेश मानवता के प्रति प्रेम, करुणा और सेवा भावना को दर्शाता है। रक्तदान के माध्यम से हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में आशा की नई किरण जगा सकते हैं।

इस अवसर पर मोहाली ब्रांच के इंचार्ज गुलशन लुथरा ने प्रचारक इंद्रजीत शर्मा व जोनल इंचार्ज और पीजीआई चंडीगढ़ तथा सिविल अस्पताल फेज 6 के डॉक्टरों की टीम, रक्तदाताओं व अन्य ब्रांचों से पहुंचे श्रद्धालुओं का रक्तदान शिविर में पहुंचने पर आभार किया।

— खबर समाप्त —

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें