कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि द कुरुक्षेत्र-करनाल को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड द्वारा कैथल, करनाल एवं कुरुक्षेत्र जिलों में विभिन्न स्थानों पर वीटा मिल्क बूथों (Vita Milk Booth) का आवंटन किया जाना है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 25 मई 2026 को दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
डीसी अपराजिता ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न वर्गों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना तथा आमजन तक वीटा के गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों की पहुंच सुनिश्चित करना है।
इच्छुक उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक वीटा मिल्क प्लांट, कुरुक्षेत्र कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र का शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए विभाग के हेल्पलाइन नंबर 99925-25280 पर कार्यालय समय के दौरान संपर्क किया जा सकता है।
डीसी ने बताया कि कैथल जिले में विभिन्न श्रेणियों के तहत बूथ आवंटित किए जाएंगे। इनमें नई अनाज मंडी चीका, अनाज मंडी ढांड, बस स्टैंड ढांड, सेक्टर-18, सेक्टर-20 एवं सेक्टर-21 कैथल, बस स्टैंड राजौंद, एचएसवीपी कार्यालय कैथल, ग्रीन बेल्ट चीका तथा बस स्टैंड पाई सहित विभिन्न स्थान शामिल हैं। इन बूथों को अलग-अलग श्रेणियों के लिए आरक्षित किया गया है।


