CTET 2026: 12-13 दिसंबर को होगी परीक्षा,जानें Admit Card Date
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की 22वीं परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। CBSE की ओर से जारी Public Notice के अनुसार CTET December 2026 का...
Published :
Sep 14, 2026 06:01 pm IST,
Updated :
Sep 14, 2026 06:06 pm IST
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की 22वीं परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। CBSE की ओर से जारी Public Notice के अनुसार CTET December 2026 का आयोजन 12 और 13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।
परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के अनुसार, प्रत्येक अभ्यर्थी को आवंटित Examination City और परीक्षा की तारीख की जानकारी CTET Portal पर परीक्षा से 15 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी वाला Admit Card परीक्षा से दो दिन पहले CTET Portal पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
CBSE ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अपना Examination City, परीक्षा की तारीख और Admit Card CTET की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
CTET December 2026: Important Dates
CTET परीक्षा: 12 और 13 दिसंबर 2026
Examination City और परीक्षा तिथि: परीक्षा से 15 दिन पहले
Admit Card: परीक्षा से 2 दिन पहले
आयोजक: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा: Central Teacher Eligibility Test (CTET)
Leave a Reply