World Health Day 2024 यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) द्वारा मनाया जाता है 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी लेकिन इस दिन को 1950 से पूरे विश्व में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मनाए जाने की घोषणा की गई थी और तब से लेकर पूरा विश्व 7 अप्रैल को (World Health Organization Day) के रूप में मनाता है.आपको बता दें कि 2019 में जब कोरोनावायरस की शुरुआत हुई थी और अब जाकर 2022 में कुछ शांति देखने को मिली।
हर वर्ष 7 अप्रैल को World Health Day के रूप में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा थीम, उद्देश्य इत्यादि प्रकाशित किए जाते हैं. जैसे-जैसे धीरे-धीरे देश इस संगठन से जुड़ते गए तभी-तभी इसका प्रचार प्रसार होता रहा।
World Health Day 2024 Theme: सभी Nurses और Midwives को सम्मान देना जिनका हेल्थकेयर इंडस्ट्री को संचालित करने में मुख्य योगदान है।
आखिर में विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) का मुख्य उद्देश्य ही Health संबंधित सेवाओं से है. इस दिन समस्त देशवासियों का कर्तव्य होता है कि वह स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएं ताकि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ-साथ व्यक्ति स्वस्थ कैसे रहे इसके बारे में भी लोगों को बताया जाए।
आखिर में विश्व स्वास्थ्य संगठन पिछले 72 वर्षों से पूरे विश्व के लिए स्वास्थ्य के लिए जी और जान से कार्य कर रहा है. यह संगठन सरकार के अनुरोध पर स्वास्थ्य के लिए भी कार्य करता है ताकि उस देश की स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार किया जा सके।
यह भी पढ़े: जाने Womens Day क्यों होता है खास और हर दिन महिला दिवस क्यों होता है
आपको बता दें कि यह हर वर्ष मनाया जाता है और हर वर्ष स्वास्थ्य दिवस का एक उद्देश्य एवं विषय होता है जैसे 2021 के विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय था कि एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण अर्थात यदि हम इसको साधारण शब्दों में समझने की कोशिश करें तो इसका तात्पर्य यही होगा कि पूरे विश्व का निष्पक्ष रुप से स्वास्थ्य के लिए कार्य करना और कोई भी देश का नागरिक अस्वस्थ ना हो। लोगों को जागरूक किया जाए कि आप स्वस्थ कैसे रह सकते हैं तथा किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए लेकिन इस बार हाल ही में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 दिन बुधवार 7 अप्रैल को मनाया जाएगा।
World Health Organization 2024 का मुख्य उद्देश्य
अब आपके मन में यह प्रश्न भी विचलित कर रहा होगा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का आखिर में मुख्यालय कहां है विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में है. आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड में संयुक्त राष्ट्रीय संघ के अन्य मुख्यालय भी है।
इस समय विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष इथियोपिया के डॉक्टर Tedros Adhanom Ghebreyesus है। जब 2020 में करोना अपनी चरम सीमा पर था और वह अधिक से अधिक लोगों को प्रभावित कर रहा था तो इस समय भारत का जो योगदान रहा उसी के आधार पर भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह को विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया गया और उनको एक अहम जिम्मेदारी दी गई।
डॉक्टर हर्षवर्धन ने यह पद 22 मई को संभाला था और उन्होंने यह पद जापान के डॉक्टर नकाटनी के स्थान पर ग्रहण किया. डब्ल्यूएचओ की कार्यकारी बोर्ड में 34 सदस्य होते हैं और यह पद कोई पूर्णकालिक नहीं होता है केवल अध्यक्ष को इसकी बैठकों की अध्यक्षता ही करनी होती है।
कार्यकारी बोर्ड का मुख्य काम स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों में केवल अपनी सलाह देना ही होता है. जैसे ही भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन में एक अहम जिम्मेदारी दी गई तो यह भारत के लिए एक गर्व की बात थी विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन को छोटे शब्दों में WHO के नाम से भी जाना जाता है और इसकी साल में कम से कम 2 बैठक होती है जिसकी पहली बैठक जनवरी में और दूसरी बैठक मई में होती है. इस वर्ष 2024 मे विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्य उद्देश्य Our Planet, Our Health है.