दोस्तों यदि आप भी Delhi में Home Guard बनना चाहते हैं तो आपके लिए यह सुनहरा अवसर है। आप इसके लिए Directorate General Of Home Guards की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Online Apply कर सकते हैं और अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
यहां हम आपकों बताएंगे कि कैसे आप होमगार्ड बन सकते हैं, होमगार्ड की सैलरी कितनी होती है, कैसे इसके लिए अप्लाई किया जा सकता है, होमगार्ड बनने के लिए पहले रीटन होगा या फिजिकल टेस्ट इत्यादि उससे जुड़ी हम आपको हर जानकारी उपलब्ध करवाने जा रहे है।
अक्सर युवाओं को खाकी वर्दी या Army की वर्दी की इच्छा होती है कि उसको कैसे हासिल किया जाए। लेकिन जब वे इसको पाने में विफल हो जाते हैं तो वो होमगार्ड बनने की तलाश में रहते हैं। लंबे समय से होमगार्ड की भर्ती नहीं निकली थी।
इस बार दिल्ली सरकार ने होमगार्ड की भर्ती का पिटारा खोल दिया है। इस फार्म के भरने की फीस भी मामलूी सी रखी है। साल की शुरुआत में युवाओं के लिए यह भर्ती कारगर साबित हो सकती है।
Also read : Gao Kao Exam Kya Hai और क्या यह दुनिया का सबसे मुश्किल एग्जाम है?
यदि आप भी होमगार्ड बनना चाहते हैं और अपने बदन पर खाकी वर्दी देखना चाहते है तो आपकों जरूर इस लेख को पढ़ना चाहिए। जिससे आपके मन में इस भर्ती से संबंधित कोई संशय ना रहे। सबसे पहले हम इस भर्ती के बारे में वो जानकारी लेने की कोशिश करते है जो सबसे अधिक जानना जरूरी है।
अक्सर युवा पीढ़ी फॉर्म भरने से पहले दो चीज जरूर देखते है कि फॉर्म की फीस क्या है और साथ ही इन फॉर्म भरने की आयु सीमा क्या है। सबसे अहम सवाल इस भर्ती से संबंधित यही कि क्या होमगार्ड फार्म भरने के लिए क्या होमगार्ड का सर्टिफिकेट जरूरी होना चाहिए कैंडिडेट के पास।
यदि सर्टिफिकेट नहीं हैं तो क्या हम इस फार्म को भर सकते हैं या नहीं। क्या इस भर्ती से पहले हम होमगार्ड सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। तो हम जानते है इस भर्ती के बारे में सारी डिटेल, कैसे अप्लाई करें, होमगार्ड की ड्यूटी क्या है इत्यादि।
Delhi Home Guard 10285 Post Detail
दिल्ली होमगार्ड की 10,285 पदों पर भर्ती निकल चुकी है इसके साथ ही आपको बता दें कि ये भर्ती तीन साल की समय अवधि के लिए ही है जरूरत पड़ने पर इसकी समय अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
यदि आप इस पोस्ट पर सिलेक्ट हो जाते हैं तो आपकी ड्यूटी दिल्ली में ही होगी एवं आपकी सैलरी अमुमन 25000/- प्रति महीना एवं जो अन्य सुविधाएं है वह भी साथ में दी जाएगी। आज केवल Home Gurard Bharti Notification ही आया है।
कल यानी 24 जनवरी 2024 से Home Guard Form Start हो जाएंगे। वही आपको बता दें यदि आप इन फार्मों को भरनें में रूचि रखते हैं तो आपको Home Guard Form Last Date भी जानना जरूरी है। According नोटिफिकेशन 13 फरवरी 2024 लास्ट तारीख है।
इस समय अंतराल में आपको फॉर्म भरना जरूरी है। दूसरी बात जो सबसे अहम है वो है Home Guard Form Fees जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि आखिर इसकी फीस क्या है और फॉर्म की फीस को कैसे भरे।
जनरल/ओबीसी/ ईडब्लयूएस की फीस मात्र 100/- है जबकि एससी/एसटी और पीडब्लयूडी की फीस भी मात्र 100/- है। Home Guard Form Age Limit की बात करें तो कैंडीडेट की उम्र 20 से 45 के बीच ही होनी चाहिए। इससे ज्यादा उम्र के या फिर इससे कम उम्र के युवा फार्म भरने के योग्य नहीं होेंगे।
दोस्तों Home Guard Selection Process भी बहुत सख्त बनाया है इस भर्ती को लेकर। फॉर्म भरने के बाद जैसे ही आपका एडमिट कार्ड आता है तो पहले आपका एग्जाम लिया जाएगा। उसके बाद आपका पीई और एमटी टेस्ट होगा।
यदि आप इसमें सफल हो जाते है तो आपका डॉक्यूमेंटस वैरिफिकेशन और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा। इन सबके बाद सलेक्टिड कैंडिडेट की लिस्ट लगेगी। फिजिकल टेस्ट के लिए पुरुषों की हाईट 165से. और महिलाओं के लिए 152 से. रखी गई है।
ऊपर आप इस फॉर्म की फीस सिलेक्शन प्रोसेस और अन्य जानकारी जान चुके ही होंगे। सबसे अहम इस फॉर्म की योग्यता की है जिसकी हमने अभी तक चर्चा नहीं की जो अभी आपको बताने जा रहे हैं। अप्लाई करने वाले अभ्यार्थी के पास दिल्ली निवास का प्रूफ होना चाहिए।
दोस्तों 12वीं पास युवा भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं साथ ही यदि एक्स सर्विसमैन हो तो 10वीं योग्यता होनी चाहिए।